शुक्रवार, मार्च 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पैसा पाप की जड़ होता है – विज्ञानानंद सरस्वती

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 1, 2020 6:06 अपराह्न

हरिद्वार । गीता ज्ञान के प्रणेता महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा है कि पैसा पाप की जड़ होता है और आसुरी संपदा अधिक समय तक नहीं रह सकती ,जिस व्यक्ति के पास पाप की कमाई बढ़ती है उसके हृदय से संयम और साधना समाप्त हो जाती है। सनातन धर्म में पर्वों की प्रधानता है तथा प्रत्येक पर्व लोक कल्याण की प्रेरणा से ओत प्रोत होता है वे आज शरद पूर्णिमा के प्रसाद वितरण के अवसर पर भक्तों को आशीर्वचन दे रहे थे

गीता विज्ञान आश्रम में भक्तों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ती चरित्रहीनता कलयुग के अंतिम चरण की परिचायक है तथा ब्रह्मविद्या का लोप होने के साथ ही भौतिक विद्या की ओर समाज का रुझान बढ़ा है जो व्यक्ति को वासना की तरफ ले जाती है। सात्विकता समाज से समाप्त हो रही है और तामस का भाव बढ़ रहा है, धन और भोग के लिए पाप हो रहे हैं जिस की भविष्यवाणी वेद, गीता और बाइबल के साथ ही अनेक ऋषि, मुनि एवं सूफी संतों ने पहले ही कर दी थी। साधना, संयम, दान और ध्यान को जीवन का आधार बताते हुए उन्होंने कहा कि विवाह करने का सभी को अधिकार नहीं होता है लेकिन सृष्टि के संचालन के लिए पांच दानों को महादान की श्रेणी में रखा गया है। ब्रह्म विद्या, सोना, गोदान तथा कन्यादान से ही संस्कारित समाज का सृजन होता है जिसकी प्रेरणा संत महापुरुषों के सानिध्य से प्राप्त होती है। भारत सम्पूर्ण विश्व में उदारवादी मार्गदर्शक की भूमिका का निर्वाह कर रहा है तथा विश्व युद्ध को रोकने में भारत की भूमिका सदैव सराहनीय रही है। संस्कार एवं संस्कृति से ओत प्रोत होने के कारण भारत विश्व विजेता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाएगा। विश्व में बढ़ रही आसुरी शक्तियों का शमन होगा तथा मानवता का युग आएगा क्योंकि युग परिवर्तन सृष्टि का नियम है तथा के कलयुग के बाद सतयुग का आगमन होता है।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति
  • प्रसिद्ध लोकगायिका रिंकू राणा का सड़क दुर्घटना में निधन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया गहरा दुःख व्यक्त
  • “महिला आयोग आपके द्वार” के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग द्वारा समस्त जनपदों में शुरू होगा ‘महिला जनसुनवाई’ अभियान
  • प्रदेश में खुलेंगे 03 नए जिला सहकारी बैंक व 55 नई शाखाएं – सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश
  • नौगांव मल्ला में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर, 24 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
  • 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभ – डाॅ. धन सिंह रावत
  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया पौधरोपण
  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक विश्राम गृहों के उच्चीकरण और शहीद द्वार निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • पहाड़ों में बढ़ती गर्मी के साथ जल रहे हैं जंगल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.