मंगलवार, जनवरी 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th जनवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार : जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 1894 लोगों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित

शेयर करें !
posted on : जनवरी 1, 2026 5:50 अपराह्न
  • जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 676 लोगों को विभिन्न विभागों के माध्यम से जारी किए गए प्रमाण पत्र
  • जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 4195 क्षेत्रीय जनता ने किया प्रतिभाग
  • जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई 191 शिकायतें
  • जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 89 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण
  • जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत जनपद के तीन विकास खण्ड बहादराबाद, नारसन एवं लक्सर के न्याय पंचायतो में आयोजित किया गया बहुउद्वेशीय शिविर।
  • उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन/राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला की अध्यक्षता में विकासखंड बहादराबाद की न्याय पंचायत के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज औरंगाबाद में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया       
  • राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल की अध्यक्षता में विकास खंड नारसन के न्याय पंचायत मोहम्मदपुर जट के बारात घर में आयोजित किया गया बहुउद्देशीय शिविर
  • उप जिलाधिकारी सौरभ असवाल कि अध्यक्षता में विकास खंड लक्सर के न्याय पंचायत आकोढ़ा कला के पंचायत घर बसेड़ी khadar में आयोजित किया गया बहुउद्देशीय शिविर
हरिद्वार : उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन/राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला की अध्यक्षता में विकासखंड बहादराबाद की न्याय पंचायत के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज औरंगाबाद में  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार  शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनों से 1149 क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया तथा  विभिन्न विभागों के माध्यम से 155 लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत किए गए, इस शिविर में 1590 लोगों द्वारा किया गया प्रतिभाग । आयोजित शिविर ने क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 68 समस्याएं दर्ज कराई गई, जिसमें 23 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया, शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन/राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों का क्रम में जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम पूरे प्रदेश में आयोजित किए जा रहे हैं, जिसका द्वारा विभाग विभागों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के साथ ही विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टालों के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी भी क्षेत्रीय जनता को उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता द्वारा प्रतिभाग किया गया है तथा इसमें 1304 लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करते हुए विभिन्न प्रमाण पत्र भी निर्गत किए गए तथा विभिन्न विभागों से संबंधित 68 शिकायतें प्राप्त हुए जिसमें 23 का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। राज्य मंत्री द्वारा शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का भी निरीक्षण किया।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन पीआर चौहान ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि जिन शिकायतों का जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में निस्तारित नहीं हो पाया है उन शिकायतों का तत्परता से निराकरण करना सुनाश्चित करे। शिविर में रानीपुर विधायक आदेश चौहान, खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल सहित क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानगण, पंचायत सदस्यगण, अधिकारी व कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
 राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल की अध्यक्षता में विकास खंड नारसन के न्याय पंचायत मोहम्मदपुर जट के बारात घर में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया। बहुउद्देशीय शिविर में 66 लोगों को विभिन्न विभागों से प्रमाण पत्र निर्गत किए गए तथा 404 लोगों विभिन्न विभागों की संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस शिविर में 1480 लोगों ने प्रतिभाग किया। बहुउद्देशीय शिविर में कुल 75 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 29 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति (राज्यमंत्री स्तर)देशराज कर्णवाल ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी न्याय पंचायतों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।शिविर में विभिन्न विभागों की जन-कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सैकड़ों क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया। इस दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 75 समस्याएं दर्ज कराई गईं, जिनमें से 29 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।जिनमें भूमि विवाद, अतिक्रमण, विद्युत विभाग के बिल, जलभराव, चकरोड़ एवं साफ-सफाई  से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं।उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय शिविर के माध्यम से क्षेत्रीय जनता को भरपूर लाभ हो रहा है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपेंद्र सिंह नेगी ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्रवसियो की समस्याओं का शीघ्रता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।  इस अवसर पर बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष भाजपा डॉ मधु सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अनीश गौड़, चेयरमैन सुशील राठी, जिला पंचायत सदस्य आजाद, खंड विकास अधिकारी सुभाष सैनी, क्षेत्रीय ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी एवं भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
उप जिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल की अध्यक्षता में विकास खंड लक्सर के न्याय पंचायत आकोढ़ा कला के पंचायत घर बसेड़ी खादर में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया। बहुउद्देशीय शिविर में 455 लोगों को विभिन्न विभागों से प्रमाण पत्र निर्गत किए गए तथा 341 लोगों विभिन्न विभागों की संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस शिविर में 1125 लोगों ने प्रतिभाग किया। बहुउद्देशीय शिविर में कुल 46 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 37 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए। शिविर में उप जिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्रवसियो की समस्याओं का शीघ्रता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत अम्बरीष गर्ग, खंड विकास अधिकारी परवीन भट्ट, क्षेत्रीय ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी एवं भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। 
 

 

1 of 22
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

11.

12.

13.

14.

15.

16.

17.

18.

19.

20.

21.

22.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने मत्स्य पालन तथा बायो फ्लॉक सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण, नैनीडांडा बनेगा पर्यटन और स्वरोजगार का नया हब
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के अधिकारियों को सख्त निर्देश, कार्यालय की चौखट तक सीमित न रहे प्रशासन, गांव-गांव पहुंचकर आमजन की समस्याओं का मौके पर ही करें समाधान
  • दून व रूद्रपुर मेडिकल कॉलेज को मिले एक दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सक, मेडिकल कॉलेजों में शत प्रतिशत होगी संकाय सदस्यों की नियुक्ति
  • युवाओं को स्वस्थ एवं संतुलित आहार को प्रेरित करेगा हैकाथॉन – डॉ. धन सिंह रावत
  • मुम्बई महानगर पालिका चुनाव में महायुति को मिलेगी प्रचंड जीत – डॉ. धन सिंह रावत
  • सिटी फॉरेस्ट पार्क को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण–अनुकूल बनाने की दिशा में एमडीडीए का बड़ा कदम, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में लिए गए अहम फैसले
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन 
  • सीडीओ वरूणा अग्रवाल की अध्यक्षता में एच.पी.वी. वैक्सीन प्रतिरक्षण अभियान के सफल संचालन के लिए जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित, दिए निर्देश
  • टिहरी को ट्रेक डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की पहल, सीडीओ वरूणा अग्रवाल ने बताए पर्यटन रोडमैप
  • प्रशासन गांव की ओर : न्याय पंचायत बुरासखंडा में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी जन समस्याएं, 48 में से 17 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.