मंगलवार, मार्च 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की प्रेरणा से प्रेमनगर आश्रम ने जनहित में कराये उप प्राथमिक चिकित्सालय लालढांग में कार्य, हुआ लोकार्पण

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 30, 2020 6:16 अपराह्न

लालढांग / हरिद्वार : उप प्राथमिक चिकित्सालय लालढांग में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री व हरिद्वार जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की प्रेरणा से श्री प्रेमनगर आश्रम हरिद्वार द्वारा नवनिर्मित प्याऊ, आक्सीजन आक्समीटर, पानी फिल्टर, आफिस चेयर, आगुंतकों के लिए चेयर तथा गेट के जीर्णोद्धार का लोकार्पण हरिद्वार के मुख्य विकास अधिकारी विनीत तौमर (IAS), मुख्य चिकित्साधिकारी शम्भू कुमार झा, क्षेत्रीय विधायक स्वामी यतीश्वरानंद के प्रतिनिधि एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, तथा स्वामी राजनान्द जी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ.

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी विनीत तोमर ने कहा कि हमें आम जनमानस की सेवा में सदैव तत्पर रहना है उन्होंने कहा कि वे सरकार की योजनाओं को अंतिम पायदान तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शंभू कुमार झा ने श्री प्रेमनगर आश्रम व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उन्होंने मेरी प्रार्थना को सहर्ष स्वीकार करते हुए तत्काल प्याऊ का निर्माण व स्वास्थ्य जांच के उपकरण हमें प्रदान किए जिसके लिए उनका कोटि-कोटि आभार.

डॉक्टर झा ने कहा कि वे हरिद्वार में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर सजग हैं तथा स्वयं प्रतिदिन निरीक्षण कर प्रत्येक खामियों को दुरुस्त करने की प्रयास कर रहें हैं इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने भी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज व प्रेमनगर आश्रम एवं स्वामी श्री यतीश्वरानंद का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि श्री प्रेमनगर आश्रम हमेशा से ही जनहित के कार्य में आगे रहा है. कोविड-19 के प्रथम चरण के समय से लेकर अभी तक श्री प्रेमनगर आश्रम ने जनहितार्थ के कार्यों में अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर अनेक कार्य किए हैं जिसके लिए आश्रम का साधुवाद.

स्वामी राजनानंद जी ने अपने संबोधन में उपस्थित सभी लोगों को संकल्प दिलाया कि जो भी सामग्री चिकित्सालय को प्रदान की गई है इसका इस्तेमाल वे सही तरीके से तथा समुचित रूप से रखरखाव करेंगे इस मौके पर श्री प्रेमनगर आश्रम के प्रबंधक पवन कुमार, आश्रम के महासचिव रमणीक भाई, शंकर भाई, नरेश भाई, सुरेन्द्र भाई सहित भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सरिता अमोली, सीएमएस डॉ. देवेंद्र रावत, डॉ. तनवीर, मंडल महामंत्री सुरेंद्र रावत, जिला अनुश्रवण समिति के सदस्य तारा सिंह, विनोद जोशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन कुलदीप रावत ने किया।।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉक्टर पल्लवी कौल का सोफिया, बुल्गारिया में अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रेरक व्याख्यान
  • होली का त्योहार एकता, प्रेम, सद्भाव और भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक – डॉ. नरेश बंसल
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट कंसलटेंट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की सेवाएं शुरू, किसी भी गम्भीर बीमारी से होने वाले दर्द का उपचार उपलब्ध
  • हिमालय के खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स से परिचित कराएगा टिहरी लेक फेस्टिवल, आयोजन के दौरान 09 स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे ट्रैकिंग अभियान
  • उम्रकैद की सजा सुनते ही कोर्ट में भड़के दोषी, जज को दी जान से मारने की धमकी
  • आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स मीट 2026 का सफल समापन
  • देहरादून सीए एसोसिएशन का नेतृत्व संभालेंगे सीए अंकित गुप्ता
  • कुवैत का रक्षा मंत्रालय बोला- ईरान के हमलों में कई अमेरिकी लड़ाकू विमान क्रैश
  • मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच MHA ने राज्यों को किया अलर्ट, कश्मीर में इंटरनेट पर पाबंदी
  • ईरान का बड़ा दावा, कुवैत में अमेरिकी F-15 फाइटर जेट क्रैश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.