गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार : 15 दिन के भीतर पुनः अतिक्रमण चिन्हित करते हुए प्रभावी कार्यवाही की जाए सुनिश्चित – डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल

शेयर करें !
posted on : मई 16, 2024 7:23 अपराह्न
हरिद्वार : जनपद में यातायात व्यवस्था को और अधिक सरल, सुगम व व्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाये जायें। यह निर्देश जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिलाधिकारी कार्यालय में बैठक लेते हुए एनएचएआई, लोनिवि तथा नगर निगम के अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि नेशनल हाईवे के किनारों से अतिक्रमण को हटाया जाये तथा अतिक्रमण के सम्बन्ध में न्यायालय द्वारा जारी आदेशों का भी अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि अतिक्रमण हटाने से पूर्व की तथा अतिक्रमण हटाने के बाद की फोटोग्राफी अवश्य कराई जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि 15 दिन के भीतर पुनः अतिक्रमण चिन्हित करते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि विकास अनवरत् चलने वाली सतत् प्रक्रिया है, इस वर्ष कावड़ मेले को पिछले वर्ष की तुलना में और अधिक सुविधा जनक बनाया जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि बाहर से आने वाले व्यक्तियों को पार्किंग आदि की जानकारी के लिए विभिन्न चिन्हित स्थानों पर पार्किंग तथा विभिन्न स्थानों के दिशा-सूचक रेट्रोरिफ्लेक्टिंग हॉर्डिग्स लगाने के निर्देश नगर निगम तथा एनएच के अभियंताओं को दिये। उन्होंने एनएचएआई, लोनिवि तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिये। उन्होंने पार्किंग तथा यातायात व्यवस्था को और अधिक सरल व सुलभ बनाने के लिए पन्तदीप पार्किंग से जल संस्थान तक 7 मीटर चौड़ी स्लिप रोड एवं सर्विस रोड निर्माण कराने के निर्देश एनएचएआई के अधिकारियों को दिये।
उन्होंने पन्तदीप पार्किंग (चमगादड़) टापू क्षेत्र के रास्तों को स्मूथ करने, पार्किंग स्थल को शतप्रतिशत उपयोग में लाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने रोड़ी बैलवाला चौकी के सामने दिशा-सूचक साइन बोर्ड लगाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि वीआईपी घाट के मुख्य मार्ग पर स्थित गैट को बन्द कर दिया जाये तथा वीआईपी घाट के लिए निचले गैठ से प्रवेश दिया जाये ताकि हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने केशव आश्रम के सामने, आयरिश पुल एवं अण्डर पास के नीचे सड़क मरम्मत कार्य कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
बैठक में एसपी क्राईम एवं यातायात पंकज गैरोला, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, उप जिलाधिकारी उदयवीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता लोनिवि सुरेश तोमर, डिप्टी मैनेजर एनएचएआई अमित शर्मा, एसएनए श्याम सुन्दर प्रसाद सहित एनएचएआई के सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विश्व हृदय दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग को वामपंथी दलों ने दिया धरना
  • कर्णप्रयाग में उद्यमिता बूट कैंप, महिलाओं और युवाओं ने साझा किए बिजनेस आइडिया
  • मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, वामपंथी दलों ने धरना देकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • शंख पर सतपाल महाराज के बयान से गरमाई बदरीनाथ की सियासत
  • मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन
  • विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, संगठन मजबूत करने पर मंथन
  • तीन कॉलेज, तीन संगठन… बदरीनाथ की युवा राजनीति में नया संकेत
  • कोटद्वार : भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल का पार्टी से हुआ निष्कासन
  • एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.