लक्सर : अपर पुलिस अधीक्षक राजन सिंह ने ओवरलोड के खिलाफ कार्यवाही करते हुए वाहन खनन सामग्री से भरे 02 वाहनों का चालान कराया. आपको बताते चले कि पुलिस ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहन खनन सामग्री से भरे हुए 02 वाहनों का चालान किया है. दोनों ही वाहनों में क्षमता से अधिक खनन सामग्री भरी होने पर दोनों का एमवी एक्ट में चालान किया गया.
अपर पुलिस अधीक्षक राजन सिंह किसी कार्य से लक्सर से हरिद्वार जा रहे थे, कटारपुर गाँव के पास खनन से दो डंपरों को रोककर कागजात देखे तो दोनों ही डंपरों में क्षमता से अधिक खनन सामग्री भरी हुई थी. जिसके बाद उन्होंने फेरुपुर चौकी पुलिस को मौके पर बुलाया और दोनों डंपरों का एमवी एक्ट में चालान कर दिया.
“आपको बताते चले कि अपर पुलिस अधीक्षक राजन सिंह कोरोना काल में अपने कार्यो को लेकर काफी चर्चाओं में रहे है. एएसपी राजन सिंह के सुपरविजन में पथरी पुलिस द्वारा कच्ची शराब का कारोबार करने वाले लोगो के खिलाफ अभियान चलाकर कच्ची शराब के कारोबार करने वालो पर मुकदमे दर्ज करने के साथ ही भारी मात्रा में लाहन नष्ट किया है. इसके साथ ही एएसपी राजन सिंह ने लॉकडाउन में राशन वितरण किट वितरण करने के साथ ही बेजुबानो के लिए भी भोजन का प्रबंध किया.”
अपर पुलिस अधीक्षक राजन सिंह ने बताया कि लक्सर – हरिद्वार मार्ग पर ओवरलोड वाहनों की शिकायत मिल रही थी, इन्ही शिकायतों का संज्ञान लेकर उन्होंने दोनों वाहनों के कागजात चेक किये. दोनों वाहन 18 टन पर पास है लेकिन इनमें 24 टन खनन सामग्री भरी हुई है इसलिए दोनों वाहनों का एमवी एक्ट में चालान किया जा रहा है. वही उन्होंने आगे भी ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही.




Discussion about this post