रविवार, जून 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आयुष्मान भवः योजना एवं डेंगू की रोकथाम के सम्बन्ध में बैठक आयोजित, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 19, 2023 9:56 अपराह्न
 
हरिद्वार :  चिकित्सा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा, संस्कृत शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयुष्मान भव योजना एवं डेंगू की रोकथाम के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने डेंगू की रोकथाम एवं आयुष्मान भव योजना के सम्बन्ध में क्या-क्या कदम उठाये गये के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में डॉ. आरके सिंह ने डेंगू के लक्षण, इसके बचाव तथा इस सम्बन्ध में छिड़काव, फागिंग की स्थिति तथा वर्तमान में जनपद में कितने डेंगू के मरीज हैं, अस्पतालों में कुल कितने बेड हैं आदि के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। 
 स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बैठक में एक-एक करके सभी जन-प्रतिनिधियों एवं मीडिया प्रतिनिधि सुनील पाण्डेय आदि से डेंगू के सम्बन्ध में पूरी जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद में उपलब्ध कुल बेड से 100 बेड डेंगू के लिये आरक्षित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी जन-प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित करें तथा उसमें आपसी सहयोग स्थापित करते हुये डेंगू से निपटने की रणनीति तैयार करना सुनिश्चित करें।
आयुष्मान भव योजना के सम्बन्ध में बताते हुये  स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि यह योजना पूरे देश में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलाई जा रही है। इस अभियान के तहत प्रत्येक विधान सभा में रक्तदान शिविर आयोजित किये जायेंगे, इस प्रकार कुल 700 कैम्प लगाये जायेंगे। इसके अन्तर्गत दो लाख का ई रजिस्ट्रेशन होगा, जिसमें से 90 हजार अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड में 90 लाख आयुष्मान कार्ड बनने हैं, जिनमें से 52 लाख कार्ड बन चुके हैं। उन्होंने बताया कि हर ग्राम सभा का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड राशन कार्ड के आधार पर बनने हैं। जिन गांवों व वार्डों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बन जायेंगे, उन्हें आयुष्मान ग्राम व आयुष्मान वार्ड घोषित किया जायेगा तथा उन्हें इसके लिये पुरस्कृत भी किया जायेगा। 
 स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यह भी जानकारी दी की इस योजना के तहत एक करोड़ 25 लाख की आभा आईडी बननी है, जिनमें से 55 लाख की आभा आईडी बन चुकी है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 तक उत्तराखण्ड को टीबी मुक्त  बनाना है। इस योजना के तहत हर टी0बी0 के मरीज की स्कैनिंग होगी तथा 30 अक्टूबर,2023 तक यह अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि हमें हर ग्राम सभा से अंगदान, नेत्रदान तथा देहदान करवाना है। इसके लिये फार्म भरवाये जायेंगे। उन्होंने बताया कि अभी तक 1800 लोगों ने अंगदान, 184 लोगों ने देहदान किया है। 
बैठक में झबरेड़ा विधायक विरेन्द्र कुमार, भगवानपुर विधायक ममता राकेश, मंगलौर विधायक सरवत करीम अंसारी, लक्सर विधायक  शहजाद ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में स्वास्थ्य से सम्बन्धित मामलों को प्रमुखता से रखा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह, एसडीएम लक्सर जीएस चौहान, एसडीएम भगवानपुर जितेन्द्र कुमार, एमएनए रूड़की  विजयनाथ शुक्ल, पीडी केएन तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष दत्त, जिला मलेरिया अधिकारी गुरूनाम सिंह, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, रेडक्रास सचिव डॉ. नरेश चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री/उपाध्यक्ष आशू चौधरी, आशुतोष शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी  सुलेखा सहगल, आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा रावत, अधिशासी अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • समयबद्ध एवं पारदर्शी पदोन्नति प्रक्रिया के लिए पुलिस मुख्यालय प्रतिबद्ध – डीजीपी दीपम सेठ
  • उत्तराखंड में पुलिस-बदमाश के बीच एक और मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली
  • उत्तराखंड : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप के बाद देहरादून में बवाल, दुकान और गोदाम में तोड़फोड़
  • उत्तराखंड : कैबिनेट ने 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को दी मंजूरी, उपनल कर्मचारियों और चारधाम यात्रा से जुड़े बड़े फैसले
  • उत्तराखंड : राष्ट्रीय दिशानिर्देशों से पहले SCERT-DIET पुनर्गठन नहीं करने की मांग
  • डॉ. नीतू कार्की को मिली NOPRUF उत्तराखण्ड की बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत
  • श्रीनगर में अंडरग्राउंड होगी सभी विद्युत लाइनें – डाॅ. धन सिंह रावत
  • एमडीडीए की सख्ती : अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिश नाकाम, विकासनगर तहसील अंतर्गत रेतीवाला क्षेत्र में दोबारा की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाई
  • युवा हैकाथॉन उत्तराखण्ड-2026 में श्री गुरु राम राय पी.जी. कॉलेज को प्रथम स्थान, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी बधाई
  • विश्व पटल पर चमका एसजीआरआर विश्वविद्यालय का सुमीर ज्ञवाली, वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व कांस्य पदक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.