शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार : डॉ. पी. डी. बी. एच. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया हरेला पर्व

शेयर करें !
posted on : जुलाई 17, 2026 1:40 पूर्वाह्न

कोटद्वार : डॉ. पी. डी. बी. एच. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन के उद्देश्य से वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी. एस. नेगी के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. डी. एस. नेगी ने सभी को हरेला पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हरेला केवल एक पारंपरिक लोकपर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, कृतज्ञता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उत्तरदायित्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ग्लोबल वार्मिंग एवं जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण आवश्यक है।

उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहें, बल्कि उनके संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी भी निभाएँ तथा ‘हरित उत्तराखण्ड’ के निर्माण में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर फलदार, छायादार एवं औषधीय गुणों से युक्त पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, वनस्पति विज्ञान विभाग, एनसीसी (NCC) तथा रेड क्रॉस सोसाइटी के स्वयंसेवियों सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, अधिक से अधिक वृक्षारोपण तथा रोपित पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी से अपने घर एवं आसपास के क्षेत्रों में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का आग्रह किया गया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित पर्यावरण उपलब्ध कराया जा सके।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पंचायती राज मंत्री मदन कौशिक ने नीलकंठ महादेव मंदिर में किए दर्शन-पूजन, आयुर्वेदिक चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा
  • जहां भगवान विष्णु की पूजा में महिला और पुरुष पुजारी निभाते हैं समान भूमिका
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ, डीएम गौरव कुमार ने किया पौधरोपण
  • गढ़वाल मंडलायुक्त ने की SIR की तैयारियों की समीक्षा, मतदान केंद्रों का किया स्थलीय निरीक्षण
  • कोटद्वार : हरेला पर्व पर गेप्स ने सिद्धबली आश्रम गुलर झाला में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
  • कोठली हत्याकांड में छह माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं, माले ने उठाए सवाल
  • सावन आगमन के प्रतीक हरेला पर्व पर आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन
  • हरेला पर जागेश्वर पहुंचे सीएम, पूजा-अर्चना के साथ किया पौधरोपण
  • ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए ‘भुली’ कार्यक्रम शुरू, 150 महिला उद्यमों को मिलेगा तकनीकी व वित्तीय सहयोग
  • देहरादून : युवक की संदिग्ध मौत, लोगों ने किया थाने का घेराव, निष्पक्ष जांच की मांग, पुलिस बोली- दो दिन में होगा खुलासा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.