गुरूवार, जून 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कर्णप्रयाग में आधा अधूरा स्कवर कार्य बना परेशानी का सबब, जाम से यात्री हलकान

शेयर करें !
posted on : जून 4, 2026 10:41 अपराह्न

कर्णप्रयाग (चमोली)। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर उमा तिराह और कपरी स्टैंड के समीप अधूरे स्कवर सुधारीकरण कार्य के चलते यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे के चैड़ीकरण और मरम्मत कार्य के अधूरा रहने से यहां आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं।

नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत कपरी स्टैंड और गांधीनगर के पास सड़क की हालत लगातार खराब बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएचआईडीसीएल ने एक सप्ताह पूर्व स्कपर सुधारीकरण का कार्य कराया था, लेकिन कुछ ही दिनों में सड़क फिर से उबड़-खाबड़ हो गई। बारिश के बाद सड़क पर जलभराव होने से हालात और खराब हो गए हैं तथा कई स्थानों पर सड़क तालाब जैसी नजर आने लगी है।

अधूरे निर्माण कार्य और सड़क की खराब स्थिति के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क पर किया गया पैचवर्क एक सप्ताह के भीतर ही उखड़ गया, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

गांधीनगर वार्ड की सभासद सीमा देवी ने एनएचआईडीसीएल की कार्यप्रणाली पर चिंता जताते हुए कहा कि विभाग को हाईवे पर स्थायी ट्रीटमेंट और गुणवत्तापूर्ण सुधारीकरण कार्य कराना चाहिए। उन्होंने सड़क की स्थिति को जल्द सुधारने और स्कपर निर्माण कार्य को पूर्ण करने की मांग की है।

स्थानीय नागरिकों ने भी विभाग से शीघ्र कार्रवाई कर हाईवे को सुरक्षित और सुगम बनाने की मांग की है, ताकि यात्रियों को जाम और दुर्घटना के खतरे से राहत मिल सके।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति से नशे के सिंडिकेट को ध्वस्त करती दून पुलिस
  • राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने की उच्चस्तरीय समीक्षा
  • चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर डीएम डॉ. आशीष चौहान के सख्त निर्देश – किसी स्तर पर न हो लापरवाही
  • प्रदेश के सात जिलों में की गई मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, आदेश हुए जारी..
  • गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप ने बरसात में जल भराव से होने वाली समस्याओं की रोकथाम को लेकर उच्च स्तरीय बैठक आहूत की
  • मंत्री ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
  • राहुल गांधी के पौड़ी दौरे को लेकर विशेष यातायात प्लान जारी, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
  • उत्तराखंड : पुलिस-बदमाश मुठभेड़, राजस्थान के दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
  • 24 साल की उम्र में अमित द्विवेदी बने SDM, बढ़ाया उत्तराखण्ड का गौरव
  • ऋषिकेश में महापौर परिषद की बैठक, मुख्यमंत्री ने 29.78 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.