बुधवार, मार्च 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

युवाओं को स्वस्थ एवं संतुलित आहार को प्रेरित करेगा हैकाथॉन – डॉ. धन सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : जनवरी 13, 2026 1:35 पूर्वाह्न
  • राष्ट्रीय युवा दिवस पर किया ईट राइट यूथ हैकाथॉन-2026 का शुभारम्भ
  • कहा – हैकाथॉन में सुरक्षित आहार के नवाचारी आइडिया देंगे युवा

देहरादून/मुम्बई : राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आज प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सुरक्षित, स्वस्थ एवं टिकाऊ खान-पान प्रणाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देश के पहले ‘ईट राइट यूथ हैकाथॉन-2026’ का शुभारंभ किया। डॉ. रावत ने मुंबई से वेबिनार के माध्यम से हैकाथॉन का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश के युवा सुरक्षित एवं संतुलित आहार को लेकर अपने-अपने नवाचारी विचार प्रस्तुत करेंगे। हैकाथॉन के शुभारंभ के साथ ही प्रतिभागियों के लिए एप्लीकेशन विंडो भी खोल दी गई है।

वेबिनार को सम्बोधित करते हुये उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘फिट इंडिया’ और ‘ईट राइट इंडिया’ जैसे राष्ट्रीय अभियान स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा दे रहे हैं। इसी क्रम में नूट्रिशन कनेक्ट, जीएआईएन इंडिया, एकेडमी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड के सहयोग से प्रदेश सभी राजकीय एवं निजी उच्च शिक्षण संस्थानों में ‘ईट राइट यूथ हैकाथॉन’ का आयोजन सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं पोषण जैसे ज्वलंत विषयों पर हैकाथॉन आयोजित करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। यह राज्यव्यापी नवाचार आधारित प्रतियोगिता युवाओं को सुरक्षित भोजन, पोषण, फूड वेस्टेज, पारंपरिक एवं टिकाऊ कृषि से जुड़ी चुनौतियों पर नवाचारी एवं व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करेगी। प्रतियोगिता में राज्य की सर्वश्रेष्ठ 5 टीमों का चयन किया जाएगा।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक प्रो. ए.एस. उनियाल ने सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालाओ, मेडिकल कॉलेज एवं अन्य संस्थाओं से इस महत्त्वपूर्ण पहल में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने संस्थान स्तर पर योग्य छात्र टीमों के चयन तथा उन्हें हैकाथॉन के लिए प्रोत्साहित करने पर विशेष बल दिया। प्रो. उनियाल ने बताया की प्रतियोगिता में चयनित सर्वश्रेष्ठ 5 टीमों को क्रमशः 1.5 लाख, 1 लाख, 75 हजार तथा 50-50 हजार (दो पुरस्कार) की नकद धनराशि व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

एफडीए, उत्तराखंड के उपायुक्त गणेश कंडवाल ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के मार्गदर्शन में प्रदेश में खाद्य सुरक्षा को सुदृढ करने के उद्देश्य से विभाग द्वारा ईंट राइट कैंपस, ईंट राइट स्कूल, ईट राइट स्टेशन तथा फोस्टैक प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रम निरंतर संचालित किये जा रहे हैं। उन्होंने प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित, स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूक होने का अह्वान किया।
वेबीनार में अंतर्राष्ट्रीय विकास संगठन गेन इंडिया की कन्ट्री डायरेक्टर डॉ. भुवनेश्वरी बालसुब्रमण्यम ने भारत में चलाये जा रहे कार्यक्रमों, विशेष कर उत्तराखंड में संचालित फूड फॉर्टफकैशन के बारे में विस्तार से बताया। जबकि न्यूट्रिशन कनेक्ट की ग्लोबल प्रोजेक्ट मैनेजर देवजानी समांतरी ने भारत सहित अन्य देशों में संचालित नवाचारी प्रतियोगिताओं के अनुभव साझा किये। इस अवसर पर गेन इंडिया की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर विजेता सिंघारी एवं सीनियर कन्सल्टेंट जे.सी. पाण्डे ने हैकाथॉन में भाग लेने की प्रक्रिया एवं दिशा-निर्देशों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

वेबिनार में उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. वी.एन. खाली, संयुक्त निदेशक प्रो. ए.एस. उनियाल, तथा एफडीए के उप आयुक्त गणेश कंडवाल उपस्थित रहे, साथ ही राज्य के 300 से अधिक विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, मेडिकल कॉलेजों एवं तकनीकी संस्थानों के कुलसचिव, निदेशक, प्राचार्य एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
  • 10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
  • टिहरी झील महोत्सव – 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार
  • वन्यजीवन के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य ………
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
  • होली से पहले पुलिस की सौगात : साइबर सेल ने बरामद किए 42 मोबाइल, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.