शुक्रवार, सितम्बर 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी : घास काट रही महिला को गुलदार ने बनाया निवाला, वन व राजस्व टीम घटनास्थल को रवाना

शेयर करें !
posted on : मई 13, 2023 9:06 अपराह्न
 
उत्तरकाशी (कीर्ति निधि सजवाण): उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ प्रखंड में गुलदार द्वारा एक महिला पर हमला किये जाने की खबर आ रही है। राजस्व उप निरीक्षक बडीमणी,चिन्यालीसौड़ द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार ग्राम बडीमणी की सुनीता देवी पत्नी सुन्दर लाल मवेशियों के लिये घास काटने जंगल में गयी थी। बताया जा रहा है कि घास काटते समय उक्त महिला पर अचानक गुलदार द्वारा हमला किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर राजस्व टीम तथा वन विभाग की टीम घटना स्थल हेतु रवाना हो चुकी है।
शनिवार देर शाम को चिन्यालीसौड़ प्रखंड के ग्राम पंचायत बड़ीमणि में घास काटने गई एक महिला को बाघ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना जिला आपदा परिचालन केंद्र उत्तरकाशी को दी गयी। करीब देर सांय 7 बजे घटना का पता चलते ही जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने राजस्व विभाग एवं वन विभाग की टीम को मौके पर रवाना करने के निर्देश दिए। जनपद मुख्यालय से बड़ी मणि गांव की दूरी लगभग 70 किमी है। जबकि वहां से घटना स्थल करीब 2 किमी पैदल मार्ग है।
राजस्व व वन विभाग की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर बॉडी को रिकवर कर नीचे लाया। जिलाधिकारी ने वन विभाग को प्रभावित परिवार को तत्काल मुआवजा राशि देने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय सुनीता देवी बड़ी मणि गांव के ऊपर लगभग दो किलोमीटर दूर घास काट रही थी, तभी अचानक गुलदार ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। सुनीता देवी आंगनबाड़ी कार्यकत्री थी। गुलदार के हमले से ग्रामीणों में दहशत बनी हुयी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बदरीनाथ में फेस्टिवल को लेकर भ्रामक पोस्ट से बचें, तथ्यों की पुष्टि के बाद ही करें साझा – प्रशासन
  • उत्तरकाशी : झाला में Rural Stays Gangotri की शुरुआत, गांव की अर्थव्यवस्था को पर्यटन से जोड़ने की कवायद
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की नैनो गाय
  • स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद : परंपरा से प्रमाण तक, उपचार से रोकथाम तक
  • मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक योगासन में दो स्वर्ण पदक जीतकर एसजीआरआर विश्वविद्यालय का नाम किया रोशन
  • विकास का असली अर्थ अधिक आय, मजबूत अर्थव्यवस्था और बेहतर नागरिक जीवन : डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम
  • यूजीआईपी में आईएमए ब्लड बैंक देहरादून के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन
  • नीट यूजी में फर्जीवाड़े का खुलासा, MBBS दाखिले के लिए बनाए फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र, 45 लाख रुपये में एडमिशन का सौदा, SIT ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • फर्जी दस्तावेजों से MBBS दाखिला रैकेट का भंडाफोड़, SIT ने किये 02 गिरफ्तार
  • राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने कसा शिकंजा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.