posted on : अगस्त 25, 2022 4:32 अपराह्न
कोटद्वार। उत्तराखंड में बाघ का आंतक थमने का नाम नही ले रहा है । ताजा घटना गुरुवार की है जहां दिनदहाड़े दुगड्डा के ऐंता बैंड के पास गुलदार ने बाइक से कोटद्वार आ रहे दो युवकों पर हमला कर दिया। भाजपा के युवा नेता जितेंद्र नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव धरासु, पोस्ट ऑफिस चौबट्टाखाल 24 वर्षीय निवासी दिमेंदर चौहान पुत्र जगमोहन चौहान और 32 वर्षीय कमल चौहान पुत्र कुशाल चौहान अपने गांव से बाइक में सवार होकर देहरादून जा रहे थे तभी अचानक दुगड्डा के ऐंता बैंड पर लगभग दोपहर 2.30 बजे गुलदार ने उन दोनों पर हमला कर दिया । गनीमत यह रही कि दोनों युवकों ने साहस का परिचय देते हुए अपनी बाइक तेजी से वहाँ से भगा दी जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया । दोनों युवकों को कोटद्वार के बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और चिकित्सको द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।


