मंगलवार, मार्च 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : बच्चे पर झपटा गुलदार, अंगूरा देवी ने पकड़ की पूंछ, बचाई बेटे की जान

शेयर करें !
posted on : जून 26, 2025 2:45 अपराह्न

लंबगांव : प्रतापनगर विकासखंड के ओनाल गांव में मां की ममता ने मौत को भी मात दे दी। सोमवार की रात जब एक गुलदार ने चार साल के मासूम पर हमला किया, तो उसकी मां अंगूरा देवी जान की बाजी लगाकर अपने बच्चे को गुलदार के जबड़ों से छुड़ा लाई। इस अदम्य साहस और अपार मातृत्व प्रेम ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया।

घर के आंगन में खेल रहे बच्चे पर झपट पड़ा गुलदार

सोमवार रात करीब आठ बजे, प्रतापनगर ब्लॉक के ओनाल गांव में चार वर्षीय गणेश पुत्र धनवीर सिंह अपने घर के आंगन में खेल रहा था। तभी पास की झाड़ियों में छिपे गुलदार ने अचानक उस पर हमला कर दिया। गणेश की चीख सुनते ही उसकी मां अंगूरा देवी दौड़ती हुई बाहर आईं।

गुलदार की पूंछ पकड़ भिड़ गई मां 

बिना डरे और एक पल गंवाए अंगूरा देवी ने गुलदार की पूंछ पकड़ ली और अपने बेटे को उसके चंगुल से छुड़ाने के लिए संघर्ष शुरू कर दिया। काफी देर तक चली इस खींचतान में उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना गणेश को गुलदार से अलग किया। मां के साहस और प्रेम के आगे गुलदार भी हार गया और दुम दबाकर भाग निकला।

घायल गणेश को अस्पताल किया गया रेफर

घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने एकत्र होकर घायल गणेश को चौंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल नई टिहरी रेफर कर दिया गया। फिलहाल बच्चा खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

ग्रामीणों की मांग, मां को मिले सम्मान

इस साहसिक घटना के बाद गांव में अंगूरा देवी के हौसले की जमकर सराहना हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अंगूरा देवी को सरकारी स्तर पर सम्मानित किया जाए।

वन विभाग की टीम मौके पर 

वन क्षेत्राधिकारी मोहित सैनी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही विभागीय टीम गांव पहुंची और परिवार से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है। प्रभागीय वनाधिकारी पुनीत तोमर ने कहा कि गुलदार की गतिविधियों को देखते हुए क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने घरों के आसपास की झाड़ियों को साफ रखें, ताकि ऐसे हमलों से बचा जा सके।

ममता की ये कहानी, बन गई मिसाल

अंगूरा देवी की यह कहानी सिर्फ साहस की नहीं, बल्कि मां की ममता की उस ताकत की भी गवाही देती है, जो किसी भी खतरे से टकराने में संकोच नहीं करती। आज ओनाल गांव ही नहीं, पूरा टिहरी उनकी बहादुरी को सलाम कर रहा है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आंगनबाड़ी केंद्र नकोट में दो नवजात बालिकाओं का मनाया गया जन्मोत्सव, महालक्ष्मी किट भी वितरित
  • गैस सिलेंडर को ओटीपी की समस्या से जल्द मिलेगी निजात
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में एसएलएससी बैठक, वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति की समीक्षा, पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला, युवाओं को किया जागरूक
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिव समिति की बैठक आयोजित, विभिन्न योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा, खर्च में तेजी लाने के निर्देश
  • उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी, सीईओ राजस्थान ने बताए SIR के सफल संपादन के टिप्स, शत प्रतिशत मैपिंग से आसान होगी एसआईआर की राह
  • जनगणना-2027 के प्रथम एवं द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से की शिष्टाचार भेंट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.