रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जीआरपी ने रेलवे स्टेशन देहरादून पर चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 18, 2025 4:12 अपराह्न
  • एसपी जीआरपी के आदेशानुसार महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के संबंध में रेलवे स्टेशन देहरादून पर रेल यात्रियों व रेलवे स्टाफ को किया गया जागरूक

देहरादून : पुलिस अधीक्षक जीआरपी, उत्तराखंड के आदेशानुसार महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने, साइबर अपराधों की रोकथाम और नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान के तहत थानाध्यक्ष जीआरपी देहरादून अशोक कुमार के नेतृत्व में थाना जीआरपी देहरादून द्वारा रेलवे स्टेशन देहरादून पर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान का उद्देश्य रेल यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों को जागरूक करना था ताकि वे सुरक्षित यात्रा कर सकें और अपराधों से बच सकें.

  • महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा: महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से संबंधित अपराधों और उनसे बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. उन्हें बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क कैसे किया जाए.

  • साइबर अपराधों से बचाव: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और व्हाट्सएप आदि) से जुड़े साइबर अपराधों से बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी गई. यात्रियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी और व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखने के बारे में जागरूक किया गया.

  • हेल्पलाइन नंबर: आपातकालीन स्थिति में संपर्क करने के लिए हेल्पलाइन नंबर – 112, 1930, 1090 आदि के बारे में बताया गया.

  • गौरा शक्ति मॉड्यूल: उत्तराखंड पुलिस ऐप के अंतर्गत ‘गौरा शक्ति मॉड्यूल’ के बारे में जानकारी देकर महिलाओं को इस पर पंजीकरण करने और अपनी समस्याओं को इस मॉड्यूल के माध्यम से दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया.

  • यात्रा के दौरान सावधानियां: यात्रा के दौरान यात्रियों को यें सावधानियां बरतने की सलाह दी गई:

    • यदि कीमती आभूषण पहने हैं या मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं तो खिड़की के पास सतर्क होकर बैठें.
    • ट्रेनों के दरवाजे अथवा पायदान पर बैठकर यात्रा न करें.
    • एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए लिफ्ट/फुटओवर ब्रिज का इस्तेमाल करें, रेलवे ट्रैक पार न करें.
    • यात्रा के दौरान ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा न करें.
    • किसी भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु के दिखाई देने पर तत्काल जीआरपी अथवा आरपीएफ को सूचित करें.

अभियान के दौरान यात्रियों को ट्रेन से यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए और ट्रेनों में चिपकाए गए. यात्रियों से उनके सुझाव भी प्राप्त किए गए और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई. जीआरपी देहरादून का यह जागरूकता अभियान रेल यात्रियों की सुरक्षा और भलाई को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. पुलिस का लक्ष्य यात्रियों को अपराधों से बचाना और उन्हें सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्रदान करना है.

 

1 of 7
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष में युवा संगम आयोजित करेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रुडकी
  • अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने ‎मक्का विलेज सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश
  • ‎एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने मौगी और पाब गांव में पारंपरिक दुबड़ी लोक पर्व में किया प्रतिभाग, ‎दुबड़ी पर्व में गूंजे लोकवाद्य, सजी फसल-पत्तियों की दुबड़ी, एडीएम ने ग्रामीणों संग किया प्रकृति पूजन
  • पंचकर्म और शिरोधारा से अनिद्रा-तनाव में राहत का अनुभव, केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी के प्रिंसिपल प्रदीप थपलियाल ने आयुर्वेदिक सेवाओं की सराहना
  • नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अनधिकृत डंपिंग साइट तत्काल चिन्हित करने के निर्देश
  • बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार का शिकंजा, देहरादून और हल्द्वानी में पांच मदरसे सील, प्रदेश में अब तक 20 का संचालन बंद
  • बिना नक्शे के निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन अवैध निर्माण स्थल किए सील, कार्रवाई से भवन स्वामियों में मचा हड़कंप
  • डीजी डॉ. सुनीता टम्टा ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा, समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
  • प्रह्लाद की भक्ति ने किया अत्याचारी कुल का उद्धार
  • जिला योजना समिति चुनाव : निर्वाचक नामावली तैयार करने की समय-सारणी जारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.