शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

धरती पर हरियाली जीवन की खुशहाली – अणथ्वाल

शेयर करें !
posted on : जुलाई 18, 2024 8:30 अपराह्न

कोटद्वार : गढ़वाल के द्वार कहे जाने वाले कोटद्वार में अध्यक्ष उत्तराखण्ड गौ सेवा आयोग डॉ. पण्डित राजेन्द्र अणथ्वाल ने हरेला पर्व पर  पर्यावरण संरक्षण एवं सवंर्धन को लेकर फलदार, छायादार, औषधि वाले पौधो का पौधारोपण किया ।  इस अवसर पर उन्होंने ने कहा कि धरती की हरियाली जीवन के लिए खुशहाली है। पेड़ पौधे धरती के श्रृंगार हैं यह धरती हमें सब कुछ देती है। तो हमें भी धरती के लिए कुछ देना चाहिए, और जब धरती का श्रृंगार वृक्ष है तो वृक्ष लगाकर ही धरती माता को सुंदर बनाए रखें यह हम सभी मानव जाति का कर्तव्य है ।

अध्यक्ष उत्तराखण्ड गौ सेवा आयोग डॉ. पण्डित राजेन्द्र अणथ्वाल ने कहा कि पेड़ पौधों के बिना मानव जीवन की कल्‍पना नहीं की जा सकती है। पेड़ पौधे हमें जीवन दायनी ऑक्‍सीजन देते हैं, जिससे जीव-जंतु जीवित रहते हैं। लेकिन, वर्तमान में जिस प्रकार पेड़ों को काटने का कार्य किया जा रहा है। जंगलों को काटकर वहां पर कंकरीट के भवन बन रहे हैं, जो पर्यावरण के लिए चिंताजनक है। पर्यावरण का संतुलन बिगड़ने के कारण आज प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं। धरती का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। गर्मी, सर्दी और बारिश पिछले सभी रिकार्ड तोड़ रही है। इसी प्रकार अगर पर्यावरण की उपेक्षा की गई तो भविष्‍य में इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

अध्यक्ष उत्तराखण्ड गौ सेवा आयोग डॉ. पण्डित राजेन्द्र अणथ्वाल ने कहा कि हरेला पर्व का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को प्रकृति से जोड़ना एवं उनके हृदय में प्रकृति के प्रति प्यार व संवेदना उत्पन्न करना है। हिमालयी क्षेत्र उत्तराखण्ड का पर्यावरण की रक्षा में अपना सदियों से विशिष्ट योगदान रहा है और उत्तराखण्डियों ने सदियों से हरेला पौराणिक पर्व के माध्यम से पर्यावरण को संरक्षित करने का कार्य किया है । भावी पीढ़ी को शुद्ध वतावरण देने के लिए सबको वृक्षारोपण और जल संरक्षण की दिशा में कार्य करने होंगे। 

 

1 of 4
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : रांसी स्टेडियम में लगभग 500 खिलाड़ियों ने दिखाई खेल प्रतिभा
  • सीता सर्किट को पर्यटन मानचित्र पर मिलेगी नई पहचान, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात ने किया स्थलीय निरीक्षण
  • आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा विस्तृत सर्वेक्षण
  • पहाड़ की बेटियों के हुनर को मिला बाजार, श्री तिमली हैंडलूम्स बन रहा महिला सशक्तिकरण की मिसाल
  • नारी निकेतन की संवासिनियों और बालिका निकेतन की बालिकाओं के लिए विशेष हेयर ग्रूमिंग एवं पर्सनल केयर क्लास
  • पौड़ी गढ़वाल में तीन स्तरों पर होगा खेल महाकुंभ, ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
  • चीनी के दाम में उबाल: उत्पादन पर मौसम की मार, त्योहारों की बढ़ती मांग और एथेनॉल का दबाव, त्योहार में कड़वी होगी मिठाई 
  • उत्तराखंड का ‘काकोरी कांड’ : कर्णप्रयाग कांड की 84वीं वर्षगांठ पर शहीदों को नमन
  • हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सौरभ गोदियाल ने जन्म दिवस पर वृक्षारोपण एवं स्वैच्छिक रक्तदान कर दिया मानव सेवा का संदेश
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की डॉ. मनीषा निगम राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए चयनित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.