posted on : अगस्त 8, 2022 3:30 अपराह्न
कोटद्वार। बेहद भावुक पल एक परिवार, एक समाज, एक सैन्य यूनिट, भारतीय सेना के लिए उसके वीर पराक्रमी साहसी सैनिक को खोने की क्षतिपूर्ति शायद ही जीवन भर पूरी की जाए, देश का अभिमान है एक वीर सैनिक । परिवार का आधार है वीर जवान ।आज उसी एक वीर जवान अमर बलिदानी शहीद राइफलमैन मनदीप सिंह रावत, सेना मेडल मरणोपरांत की चतुर्थ पुण्यतिथि पर शहीद परिवार के साथ पर्यावरण मित्र ग्रीन आर्मी देवभूमि उत्तराखंड के स्वयंसेवकों ने शहीद मनदीप सिंह रावत के निवास स्थान शिवपुर में पुष्पांजलि कार्यक्रम आहूत किया ।
यह बेहद भावुक क्षण था । किसी भी माता-पिता के लिए अपने प्रिय पुत्र को आजीवन उसकी कमी को महसूस करना । नम आंखों के बीच शहीद मनदीप सिंह रावत की माताजी सुमा देवी, पिताजी बुथी सिंह व छोटे भाई सुदीप सिंह रावत ने शहीद जवान के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर सभी स्वयंसेवकों व परिवार जनों ने पुष्पांजलि अर्पित की । पर्यावरण मित्र ग्रीन आर्मी के स्वयंसेवकों ने शहीद परिवार जनों को स्मृति चिन्ह स्वरूप पौधा भेंट किया ।
वहीं ग्रीन आर्मी के स्वयंसेवकों ने मांग की कि कोटद्वार कण्वनगरी स्थित किसी एक स्थान अथवा पार्क को शहीद मनदीप रावत के नाम पर रखा जाए ताकि उनके बलिदान दिवस पर प्रतिवर्ष उनकी स्मृति में सामाजिक कार्य किए जाए। इस कार्यक्रम में पर्यावरण मित्र ग्रीन आर्मी के अध्यक्ष शिवम नेगी, सचिव ईशा बिष्ट, कॉलेज अध्यक्ष आशीष, संयोजक देवाशीष रावत, अश्विन कुकरेती, सुशांत, ऋतिक, आयुष, शालनी, अविनाश, संदीप रावत, अंकित डोबरियाल, राजा मेंदोला, दीप नारायण, सूर्यकांत डबराल, तानिया, अंकित थपलियाल आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे।


