posted on : अगस्त 19, 2022 5:10 अपराह्न
कोटद्वार । श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पर्यावरण मित्र ग्रीन आर्मी देवभूमि के स्वयंसेवकों व पीजी कॉलेज कोटद्वार के राजनीतिक विज्ञान में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से नदियों के किनारे वृक्षारोपण किया । डॉ संजीव कुमार ने बताया कि विगत वर्षो से नदियों में उफान के कारण पानी आबादी वाले इलाकों में जा रहा है जिससे भूमि का कटाव हो रहा है इसी को देखते हुए भूमि के कटाव से बचाव के लिए नदियों के किनारे पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया साथ ही पर्यावरण मित्र ग्रीन आर्मी के अध्यक्ष ने कहा कि यह समाज का नैतिक कर्तव्य है कि वह अपने पर्यावरण का संरक्षण करें व पौधरोपण अभियान में अपनी सहभागिता अवश्य करें । पौधारोपण कार्यक्रम में ग्रीन आर्मी के संयोजक देवाशीष, सचिव ईशा बिष्ट, कोषाध्यक्ष उत्कर्ष, कॉलेज इकाई अध्यक्ष रोहित, मीडिया प्रभारी शुभम सुयाल, रितिक रावत व ग्रीन आर्मी के स्वयंसेवक तानिया, पूजा, साक्षी अंशिका, आशुतोष, संदीप, आशीष, आयुष, सत्येंद्र गुसाईं आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे।


