मंगलवार, सितम्बर 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीग का दूसरा दिन : आयकर विभाग और सीएमओ देहरादून टीम की शानदार जीत

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 15, 2024 5:38 अपराह्न
देहरादून : उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीग के दूसरे दिन दो रोमांचक मैच खेले गए। पहले मैच में आयकर विभाग ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग को हराकर जीत हासिल की। यह मैच न केवल खेल के लिए, बल्कि दो महत्वपूर्ण सामाजिक उद्देश्य के लिए भी आयोजित किया गया था जिसमें उत्तराखंड को टीबी उन्मूलन करने हेतु व मातृत्व स्वास्थ्य से संबंधित जानकारियों को आम जनमानस में प्रसारित करना रहा।
आयकर विभाग द्वारा इस जीत के पीछे की प्रेरणा टीबी उन्मूलन की थीम को बताया गया, जिसके तहत विभाग ने समाज में जागरूकता फैलाने और टीबी के खिलाफ लड़ाई में योगदान देने का संकल्प लिया। मैच के दौरान टीबी मुक्त पंचायत के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि टीबी उन्मूलन हेतु पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं, जिसमें टीबी के लक्षण, कारण, उपचार और रोकथाम की जानकारी दी जाती है। स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत निशुल्क जांच शिविरों का आयोजन किया जाता है, जहां टीबी के संभावित मामलों की पहचान की जाती है और पॉजिटिव मरीजों को मुफ्त चिकित्सा और दवाइयाँ उपलब्ध कराई जाती हैं। 
आपको बता दें कि मंगलवार को हुए पहले मुकाबले में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। जवाब में आयकर विभाग ने मात्र दो विकेट के नुकसान पर 14.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 8 विकेट से यह मैच अपने नाम कर लिया। आयकर विभाग की टीम के ओर से सत्यम राठौर को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
वहीं दूसरे मैच में सीएमओ देहरादून ने पीडब्ल्यूडी को मात देकर अपनी स्थिति मजबूत की। सीएमओ देहरादून की टीम ने शिशु स्वास्थ्य व पीडब्लयूडी की टीम ने मानसिक स्वास्थ्य थीम पर उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीग का अपना पहला मैच खेला। पीडब्लयूडी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 13.4 ओवर में महज 64 रन पर ढेर हो गई। जवाब में सीएमओ देहरादून की टीम ने महज 10.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट से यह मैच अपने नाम कर लिया। सीएमओ देहरादून की टीम से आकाश को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
  • हल्द्वानी के शुद्धीकरण विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली में FIR, शुद्धीकरण को जातिगत रंग देने का आरोप
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 810 पहुंची, 275 भारतीयों समेत 3048 लोग अब भी लापता
  • चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार
  • कल से महंगा होगा दूध, मुंबई में थोक कीमत ₹9 बढ़ी, आपकी जेब होगी हल्की
  • मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
  • पहाड़ की बेटी भागीरथी ने हैदराबाद मैराथन में जीता रजत
  • CM धामी ने सुनी मन की बात, बोले- नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की नींव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.