गुरूवार, फ़रवरी 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ग्राफिक एरा एफसी बनी चैंपियन, दून चैलेंजर्स को 2-0 से हराया

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 11, 2026 11:22 अपराह्न

देहरादून। सर्वगुण ज्ञानोदय ट्रस्ट द्वारा आयोजित तृतीय ‘द ग्रेट स्वामी विवेकानंद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट’ का रोमांचक समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में ग्राफिक एरा एफसी ने दून चैलेंजर्स को अतिरिक्त समय में दागे दो गोलों की बदौलत 2-0 से मात देकर खिताब अपने नाम किया।

पवेलियन ग्राउंड में रविवार को खेले गए निर्णायक मैच में दोनों टीमों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और स्कोर 0-0 रहा। दूसरे हाफ में भी खेल बराबरी का रहा, लेकिन 83वें मिनट में ग्राफिक एरा एफसी के स्ट्राइकर बतिस्ता ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। मैच के अतिरिक्त समय में 91वें मिनट पर केसी ने दूसरा गोल दागकर ग्राफिक एरा एफसी की जीत को पक्का कर दिया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने विजेता ग्राफिक एरा एफसी को 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की। उपविजेता दून चैलेंजर्स को 31 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।

टूर्नामेंट के दौरान विभिन्न व्यक्तिगत पुरस्कार भी वितरित किए गए। मैन ऑफ द मैच बतिस्ता (ग्राफिक एरा एफसी) रहे। बेस्ट डिफेंडर का खिताब राजीव पंवार (दून चैलेंजर्स), बेस्ट गोलकीपर ब्यूटरश (ग्राफिक एरा एफसी), बेस्ट स्कोरर अक्षय राज (दून चैलेंजर्स) और बेस्ट मिडफील्डर भुवन (दून चैलेंजर्स) को मिला।

इस अवसर पर एसपी सिंह, हरीश अरोड़ा, उमा शुक्ला, शुभेंदु वर्धन, रक्षेंदु वर्धन, मुनीजा मुश्ताक, हरीश खनकरियाल, पदम सिंह थापा, ट्रस्ट अध्यक्ष राहुल रावत, अंकुर राणा, विकास कुशवाहा, वैभव भारद्वाज, वरुण, अतुल रावत, ललित पुंडीर, जोनेश चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • रोमांचक फाइनल में ITBP औली ने मारी बाज़ी, रविग्राम जोशीमठ को 7 रनों से हराया
  • राजस्व वादों का हो तत्काल निराकरण – डीएम गौरव कुमार
  • फिर हुआ भालू सक्रिय, दो मवेशियों किया घायल
  • RBSK योजना बनी नवजात के लिए वरदान, ‘क्लब फुट’ से ग्रसित शिशु का सफल उपचार
  • उद्यमशीलता को बढ़ाने में कौशलम् कार्यक्रम बेहतर
  • औली विंटर कार्निवल की तैयारियां अंतिम चरण में, मुख्यमंत्री धामी और पर्यटन मंत्री को भेजा गया न्योता
  • मृत्यु प्रमाण पत्र प्रकरण में लापरवाही; डीएम ने डीपीआरओ का रोका वेतन तो जारी हुए प्रमाण पत्र
  • देहरादून में नृशंस हत्याकांड : आईजी गढ़वाल ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के दिए निर्देश
  • देहरादून में दिनदहाड़े गोलीकांड : कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना का तीखा हमला, कहा- उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त
  • औली के बर्फीले ढलानों पर रोमांच का आगाज़, 17 टीमें दिखाएंगी दम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.