रविवार, सितम्बर 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देहरादून में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

शेयर करें !
posted on : अगस्त 14, 2026 6:40 अपराह्न
  • न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग

देहरादून : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून की ओर से शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिला जज एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून  हरीश कुमार गोयल के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को सुदृढ़ करने के साथ ही संविधान एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का संदेश देना रहा।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ न्यू कोर्ट बिल्डिंग, देहरादून से हुआ। यात्रा प्रिंस चौक, तहसील चौक एवं दर्शन लाल चौक होते हुए घंटाघर पहुंची। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे प्रतिभागियों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के साथ देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग देशभक्ति के उत्साह से सराबोर नजर आया।

यात्रा में जनपद के न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य, दून वैली व्यापार मंडल के पदाधिकारी, विभिन्न लॉ कॉलेजों के छात्र-छात्राएं, पराविधिक कार्यकर्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी तथा विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। न्यायिक संस्थाओं, अधिवक्ताओं, प्रशासन, व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं एवं युवा वर्ग की सामूहिक सहभागिता ने तिरंगा यात्रा को व्यापक जन-जागरूकता एवं राष्ट्रभक्ति के आयोजन का स्वरूप प्रदान किया।

इस अवसर पर जिला जज एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून हरीश कुमार गोयल ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान तथा भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें अपने गौरवशाली इतिहास का स्मरण कराने के साथ-साथ संविधान प्रदत्त अधिकारों और अपने संवैधानिक एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून सीमा डुंगराकोटी ने कहा कि प्राधिकरण का मूल उद्देश्य ‘न्याय सबके लिए’ की भावना को साकार करना है। स्वतंत्रता और न्याय एक-दूसरे के पूरक हैं। सशक्त लोकतंत्र की वास्तविक पहचान तभी है, जब समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समानता, गरिमा और न्याय तक समान अवसर एवं पहुंच प्राप्त हो। उन्होंने नागरिकों से संविधान के मूल्यों का सम्मान करने तथा सामाजिक सौहार्द, भाईचारे एवं राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा के मार्ग में स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए प्रतिभागियों का स्वागत किया। आयोजन ने यह संदेश दिया कि राष्ट्रप्रेम किसी एक संस्था या वर्ग तक सीमित नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, एसपी क्राइम सहित प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी, देहरादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष  अनिल शर्मा, दून वैली व्यापार मंडल के सदस्य तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान के मूल्यों, न्याय, समानता, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया गया।

 

1 of 5
- +

1.

2.

3.

4.

5.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीमित संसाधनों से सशक्त मीडिया संस्थान तक : आशीष कुमार ध्यानी की संघर्षपूर्ण पत्रकारिता यात्रा
  • हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
  • जिला स्तरीय स्थायी पत्रकार समिति की बैठक आयोजित, पत्रकार हितों पर हुई विस्तार से चर्चा
  • नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील, श्रद्धालुओं को वाण में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही बेदनी जाने की सलाह
  • जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बासी व खुले खाद्य पदार्थों से बचें, पानी उबालकर पीएं; घरों के आसपास पानी जमा न होने दें
  • इंद्रमणि नौटियाल के परिवार के लिए रवांल्टाओं ने बढ़ाए मदद के हाथ, हरिद्वार में तैनात कार्यकारियों ने भेजी सहायता राशि 
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी, क्रमिक अनशन का 11वां दिन
  • नन्दा जात यात्रा में सुरक्षा पर कड़ा पहरा, 1 जोन और 4 सेक्टरों में बांटा मार्ग
  • कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे पर नया भूस्खलन जोन सक्रिय, चूनाधारा में पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा-पत्थर, सात दुकानों और गैस गोदाम पर मंडराया खतरा
  • दिग्गजों के सम्मान से सजा 62वां महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.