गुरूवार, फ़रवरी 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

15 जनवरी से निकलेगी ब्रह्मा जाख देवता की भव्य लोक कल्याण यात्रा

शेयर करें !
posted on : जनवरी 14, 2026 12:55 पूर्वाह्न

ज्योतिर्मठ। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र ज्योतिर्मठ में आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम एक बार फिर देखने को मिलेगा। क्षेत्र के आराध्य ब्रह्मा जाख देवता आगामी 15 जनवरी से लोक कल्याण यात्रा पर निकलेंगे। यह धार्मिक यात्रा लगभग 4 फरवरी तक चलेगी।

देव पूजाई समिति एवं नृसिंह मंदिर के अध्यक्ष अनिल नंबूदरी ने बताया कि यात्रा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। 15 जनवरी को देवता अपने गर्भगृह से बाहर आएंगे, जबकि अगले दिन से विधिवत भ्रमण प्रारंभ होगा। दो वर्षों के अंतराल में होने वाली इस देव यात्रा के लिए इस वर्ष विजय डिमरी को पुजारी नियुक्त किया गया है।

लोक मान्यताओं के अनुसार ब्रह्मा जाख देवता के भ्रमण से क्षेत्र में खुशहाली, समृद्धि तथा समय पर वर्षा और बर्फबारी होती है। लंबे समय से पहाड़ों में सूखे जैसी स्थिति के चलते ग्रामीणों में इस वर्ष देवता के आगमन को लेकर विशेष उत्साह है और अच्छी बर्फबारी की कामना की जा रही है।

यात्रा के दौरान जोशीमठ के समीप स्थित रविग्राम, चांई और थैंग गांवों के जाख देवता भी अपने गर्भगृह से बाहर आकर भक्तों को दर्शन देंगे। देव भ्रमण के समय ग्रामीण अपने आंगन की साफ-सफाई कर पारंपरिक ‘सुपा’ में अर्घ्य (चावल) रखकर देवता का स्वागत करते हैं। महिलाएं मंगल गीत गाकर देवता का अभिनंदन करती हैं। सदियों पुरानी यह लोक परंपरा आज भी चारों गांवों के लोगों द्वारा पूरी श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ निभाई जा रही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • RBSK योजना बनी नवजात के लिए वरदान, ‘क्लब फुट’ से ग्रसित शिशु का सफल उपचार
  • उद्यमशीलता को बढ़ाने में कौशलम् कार्यक्रम बेहतर
  • औली विंटर कार्निवल की तैयारियां अंतिम चरण में, मुख्यमंत्री धामी और पर्यटन मंत्री को भेजा गया न्योता
  • मृत्यु प्रमाण पत्र प्रकरण में लापरवाही; डीएम ने डीपीआरओ का रोका वेतन तो जारी हुए प्रमाण पत्र
  • देहरादून में नृशंस हत्याकांड : आईजी गढ़वाल ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के दिए निर्देश
  • देहरादून में दिनदहाड़े गोलीकांड : कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना का तीखा हमला, कहा- उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त
  • औली के बर्फीले ढलानों पर रोमांच का आगाज़, 17 टीमें दिखाएंगी दम
  • हरिद्वार अर्ध कुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, मुख्यमंत्री धामी ने किये निर्देश जारी
  • केंद्रीय मंत्री रिजिजू के कांग्रेस सांसदों पर गंभीर आरोप, ओम बिरला के चैंबर में जबरन घुसकर दीं गालियां
  • बड़कोट में विधिक साक्षरता शिविर : छात्राओं को अधिकारों, कानून और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.