गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रथम देवभूमि यूसीसी दिवस पर पीजी कॉलेज गोपेश्वर में भव्य कार्यक्रम

शेयर करें !
posted on : जनवरी 28, 2026 4:35 अपराह्न

चमोली । प्रथम देवभूमि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) दिवस के अवसर पर मंगलवार को पीजी कॉलेज गोपेश्वर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात राजकीय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में सूचना विभाग चमोली की सांस्कृतिक टीम गोपीनाथ संगीतशाला द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समान नागरिक संहिता से संबंधित जनजागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। साथ ही आमजन की राय जानने के उद्देश्य से कार्यक्रम स्थल पर सुझाव पेटिका भी स्थापित की गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सभी को समान नागरिक संहिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उत्तराखंड राज्य के लिए गर्व की बात है कि वह देश का पहला राज्य है, जहां समान नागरिक संहिता कानून लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि यूसीसी से महिलाओं को कानूनी सुरक्षा एवं सामाजिक समानता के अधिकार मिलेंगे तथा धर्म या परंपराओं के नाम पर होने वाले भेदभाव में कमी आएगी। विवाह एवं पारिवारिक मामलों में एकरूपता आने से विवादों में भी कमी होगी।

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि समान नागरिक संहिता से सकारात्मक सामाजिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। वहीं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पुनीत कुमार ने यूसीसी के प्रति निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

यूसीसी के नोडल अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने जानकारी दी कि जनपद चमोली में विगत एक वर्ष के लिए 45,947 विवाह पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके सापेक्ष अब तक 24,257 विवाह पंजीकरण किए जा चुके हैं। इस प्रकार जनपद ने 53 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। उन्होंने बताया कि जनपद की 60 ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों के तीन वार्ड—गोपेश्वर वार्ड-3 (कुंड कॉलोनी), ज्योर्तिमठ वार्ड-3 (लोअर बाजार) तथा गैरसैंण वार्ड-2 (गैर)—में यूसीसी पंजीकरण शत-प्रतिशत पूर्ण हो चुका है।

जिला शासकीय अधिवक्ता मनोज भट्ट द्वारा समान नागरिक संहिता के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में यूसीसी के प्रचार-प्रसार एवं पंजीकरण में सहयोग करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, स्कूली बच्चों तथा नुक्कड़ नाटक करने वाली सांस्कृतिक टीम के सदस्यों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष नन्दप्रयाग पृथ्वी रौतेला, ब्लॉक प्रमुख जोशीमठ अनूप सिंह, दशोली ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी, नगर पालिका अध्यक्ष ज्योर्तिमठ देवेश्वरी शाह, नंदानगर ब्लॉक प्रमुख हिमा नेगी, डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, एसडीएम चमोली आर.के. पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विश्व हृदय दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग को वामपंथी दलों ने दिया धरना
  • कर्णप्रयाग में उद्यमिता बूट कैंप, महिलाओं और युवाओं ने साझा किए बिजनेस आइडिया
  • मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, वामपंथी दलों ने धरना देकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • शंख पर सतपाल महाराज के बयान से गरमाई बदरीनाथ की सियासत
  • मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन
  • विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, संगठन मजबूत करने पर मंथन
  • तीन कॉलेज, तीन संगठन… बदरीनाथ की युवा राजनीति में नया संकेत
  • कोटद्वार : भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल का पार्टी से हुआ निष्कासन
  • एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.