बुधवार, मार्च 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटि कॉलोनी में सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन, गंगा अवतरण नाट्य मंचन व गंगा आरती ने मोहा मन

शेयर करें !
posted on : मार्च 8, 2026 5:47 अपराह्न
  • “कोटी कॉलोनी में सांस्कृतिक रंग, गंगा अवतरण नाटक और गंगा आरती से गूंजा टिहरी लेक फेस्टिवल”
  • “टिहरी की यादों से सजी सांस्कृतिक संध्या, ‘मेरी प्यारी टिहरी’ नाटक ने किया भावुक”

टिहरी : टिहरी लेक फेस्टिवल–2026 के अंतर्गत कल शाम, टिहरी स्थित कोटी कॉलोनी क्षेत्र में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में भव्य एवं दिव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत “गंगा अवतरण” के प्रभावशाली नाट्य मंचन एवं भव्य गंगा आरती के साथ हुई। इस प्रस्तुति में मां गंगा के धरती पर अवतरण की कथा को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया। नाट्य मंचन के माध्यम से गंगा के उदगम स्थल से लेकर हरिद्वार तक की यात्रा को दर्शाया गया, जिसे देखकर उपस्थित दर्शक भावविभोर हो उठे।

इसके उपरांत “मेरी प्यारी टिहरी जल में बसी याद” थीम पर आधारित नाटक का शानदार मंचन किया गया। इस नाटक में पुरानी टिहरी के बसने से लेकर उसके उजड़ने तक की मार्मिक कहानी को प्रभावी ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से राजा–प्रजा के संबंधों से लेकर टिहरी के सत्याग्रहियों के संघर्ष और उनके बलिदान की गाथा को जीवंत रूप में दर्शाया गया।

इस प्रस्तुति का निर्देशन डॉ. विकास फोंदणी द्वारा किया गया, जिसमें ऐतिहासिक घटनाओं के साथ-साथ गीतों का भी सुंदर समावेश किया गया। लगभग दो सौ वर्षों के टिहरी के इतिहास को मंच पर जीवंत रूप में प्रस्तुत कर कलाकारों ने दर्शकों को अतीत की स्मृतियों से जोड़ दिया।

कार्यक्रम की तीसरी प्रस्तुति में प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक अमित त्रिवेदी एवं उनकी टीम द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक संध्या के इन कार्यक्रमों ने टिहरी लेक फेस्टिवल–2026 को और अधिक आकर्षक और यादगार बना दिया। इस अवसर पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल, एसएसपी आयुष अग्रवाल सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में जन समुह उपस्थित थे ।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सरतोली में महिला जागरूकता बैठक आयोजित, घरेलू हिंसा कानून व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण, पौराणिक भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण को लेकर अपर मेलाधिकारी ने तकनीकी टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
  • धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन, प्रदेश में सात हजार किमी से अधिक सड़कें हुईं गड्डा मुक्त
  • बिना मानचित्र स्वीकृति या निर्धारित मानकों का पालन किए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण करना पूरी तरह अवैध – बंशीधर तिवारी
  • भराड़ीसैण में कांग्रेस का विधानसभा घेराव, बैरियर तोड़े, पुलिस से हुई तीखी झड़प
  • श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की बजट बैठक : 121 करोड़ से अधिक का बजट पारित, गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव स्वीकृत
  • उत्तराखंड : किसान का बेटा बना भारतीय सेना का अधिकारी, राहुल ने पूरा किया पिता का सपना 
  • वॉलमार्ट ने इंडिया ग्रोथ समिट 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन किया शुरू
  • उत्तराखंड बजट 2026-27: सरकार का दावा ‘संतुलन’ के इन आठ मूल मंत्रों से होगा विकास
  • उत्तराखंड : गुलदार का आतंक फिर बढ़ा, 48 वर्षीय व्यक्ति को बनाया निवाला, क्षेत्र में दहशत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.