रविवार, मार्च 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बद्री विशाल के कपाट खुलने से पूर्व ज्योतिर्मठ में रामलीला का भव्य आगाज

शेयर करें !
posted on : मार्च 22, 2026 9:17 अपराह्न

ज्योतिर्मठ। सीमांत क्षेत्र ज्योतिर्मठ में भगवान बद्री विशाल के कपाट खुलने की परंपरा से पूर्व, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नरसिंह नवदुर्गा सेवा समिति के तत्वावधान में ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य रामलीला महायज्ञ का शुभारंभ हो गया है। रामलीला के प्रथम दिन का मुख्य आकर्षण राम जन्म और रावण के अहंकार का सजीव चित्रण रहा, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। कार्यक्रम की शुरुआत नरसिंह मंदिर वार्ड के कोर्स की बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण और गणेश वंदना के साथ हुई, जिसके बाद विधिवत रूप से रामलीला का श्रीगणेश किया गया।

रामलीला के प्रथम सोपान में रावण, कुंभकरण और विभीषण द्वारा ब्रह्मा जी से अजय-अमर रहने का वरदान मांगने का दृश्य अत्यंत दिव्य और अलौकिक रहा। इसके पश्चात अहंकारी रावण द्वारा कैलाश पर्वत को उठाकर लंका ले जाने के प्रयास के मंचन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला के इस महायज्ञ में प्रभु श्री राम के जन्म को बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जैसे ही मंच पर ‘भय प्रगट कृपाला, दीन दयाला’ की गूंज और सखियों के मधुर गीतों के बीच राम जन्मोत्सव शुरू हुआ, पूरा गांधी मैदान जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा। लीला के दूसरे दिन ताड़िका वध और सुबाहु-मारीच के वध का दृश्य दिखाया गया, जिसमें ऋषि विश्वामित्र के साथ वन गमन और असुरों के संहार का जीवंत मंचन किया गया।

इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका जोशीमठ की अध्यक्ष श्रीमती देवेश्वरी शाह और विभिन्न नौ वार्डों के सभासद उपस्थित रहे। रामलीला के सफल संचालन में नरसिंह नवदुर्गा सेवा समिति के अध्यक्ष भुवन चंद्र उनियाल, उपाध्यक्ष महिमानंद उनियाल, कोषाध्यक्ष शशांक सेमवाल, सचिव जयदीप मंद्रवाल, संतोष सती और अजय रतूड़ी की सक्रिय भूमिका रही। साथ ही स्वागत समिति के सदस्य प्रकाश कपरुंवाण, उमेश चंद्र सती, दीपक शाह सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व होने वाली यह रामलीला क्षेत्र की प्राचीन परंपरा और संस्कृति का अटूट हिस्सा है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • फर्जी हॉलमार्क लगाकर सोने के गहनों में धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, लेजर हॉलमार्क मशीन और कंप्यूटर उपकरण बरामद, पुलिस ने 02 को किया गिरफ्तार
  • अब सिर्फ ‘प्रॉम्प्ट’ से बनेंगे पूरे ऐप : Google AI Studio में बड़ा अपडेट, मिनटों में तैयार होंगे इंटरैक्टिव और मल्टीप्लेयर ऐप
  • देहरादून नगर निगम सख्त : पालतू श्वान पॉलिसी 2025 लागू, बंदरों व आवारा पशुओं पर कार्रवाई तेज 
  • देहरादून में LPG आपूर्ति में सुधार, 90 हजार सिलेंडर का बैकलॉग बरकरार
  • उत्तराखंड के ऊंचाई वाले जिलों में हिमस्खलन का खतरा, प्रशासन अलर्ट
  • देवभूमि की बेटी आंचल फर्स्वाण बनीं “फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026”
  • बद्री विशाल के कपाट खुलने से पूर्व ज्योतिर्मठ में रामलीला का भव्य आगाज
  • ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 2026 का समापन
  • उत्तराखंड सरकार में नए मंत्रियों को मिली अहम जिम्मेदारी, इस मंत्री से हटाया बड़ा विभाग
  • पैसे की तंगी बनी मौत की वजह! सनकी पति ने बीवी पर किए चाकू से वार, आरोपी फरार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.