गुरूवार, मार्च 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी एक्रो फेस्टिवल एंड नेशनल SIV चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ, अंतर्राष्ट्रीय स्तर के एक्रो फेस्टिवल में 11 देशों के पायलट ले रहे भाग

शेयर करें !
posted on : जनवरी 28, 2026 5:13 अपराह्न
  • टिहरी झील क्षेत्र में साहसिक खेलों को मिलती नई पहचान

टिहरी : कोटी कॉलोनी, टिहरी गढ़वाल में आज मंगलवार को एक्रो फेस्टिवल एवं नेशनल SIV चैंपियनशिप का आग़ाज़ हो चुका है। चार दिवसीय टिहरी एक्रो फेस्टिवल का मुख्य अतिथि टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय एवं जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।

मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि एक्रो फेस्टिवल को भविष्य में और अधिक भव्य रूप से आयोजित किए जाने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय युवाओं को इस आयोजन का अधिकतम लाभ मिल सके।

चैंपियनशिप के अंतर्गत विभिन्न आयु वर्गों में एक्रो स्पोर्ट्स एवं SIV प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कुल 57 पायलट प्रतिभाग कर रहे हैं, जिनमें 25 प्रतिभागी अन्य देशों से शामिल हैं।खिलाड़ियों द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे आकर्षक एवं रोमांचक प्रदर्शन ने उपस्थित दर्शकों का भरपूर ध्यान आकर्षित किया।

इस मौके पर जिलाधिकारी टिहरी ने विदेशी मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि जनपद टिहरी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के एक्रो फेस्टिवल के आयोजन का यह एक बड़ा अवसर है। उन्होंने कहा कि भविष्य में टिहरी झील पर इस आयोजन को नियमित रूप से तथा और अधिक विशाल स्तर पर आयोजित करने के प्रयास किए जाएंगे।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी एस.एस. राणा ने बताया कि नेशनल SIV चैंपियनशिप का आयोजन चार चरणों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और जनपद को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान प्राप्त होगी।

इस आयोजन का उद्देश्य उभरती खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करना तथा टिहरी जनपद को साहसिक खेलों के केंद्र के रूप में स्थापित करना है। इस मौके पर सोशल मीडिया इनफ्लंसर नीरज भंडारी और नवीन रावत को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा उदय सिंह रावत, ब्लॉक प्रमुख चंबा सुमन सजवाण, अपर निदेशक पर्यटन पूनम चंद, प्रबंधक जीएमवीएन आनंद सिंह रावत, इंस्पेक्टर आईटीबीपी आर.पी. शर्मा, परियोजना प्रबंधक एडीबी प्रोजेक्ट आशीष कठैत, पर्यटन से विजेंद्र पांडेय, बलवंत कपकोटी, मनोज जोशी, सीमा नौटियाल, एसडीआरएफ बोट यूनियन, टीएचडीसी एवं एडीबी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, स्कूली बच्चे एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एकेश्वर विकासखंड के बंठोली में लगा जन-जन की सरकार शिविर
  • जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोल पम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
  • एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर सख़्ती, जनपद में 60 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
  • तहसील दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर हो निस्तारण – सीडीओ गिरीश गुणवंत
  • रसोई गैस आपूर्ति को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • इंडोर खेलों के फाइनल और पुरस्कार वितरण के साथ वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न
  • डिजिटल क्राॅप सर्वे विभागीय कार्मिकों से करवाने का विरोध
  • चारधामों में तय दूरी तक मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंध – द्विवेदी
  • बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला : प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की तैयारी, PM आवास योजना के तहत लगेंगे कैंप
  • हेमवती नंदन बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग, 37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.