रविवार, जून 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ग्रामोत्थान परियोजना से बदली सुनीता देवी की जिंदगी, छोटी दुकान से आत्मनिर्भर बनीं ग्रामीण महिला, अब हर माह कमा रहीं 12 हजार रुपये तक

शेयर करें !
posted on : मई 13, 2026 4:45 अपराह्न
चमोली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण हेतु विभिन्न स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन्हीं प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोष (IFAD) सहायतित ग्रामोत्थान (REAP) परियोजना के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता एवं स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
इसी क्रम में ग्राम खेती निवासी सुनीता देवी, श्री आदिबद्री सीएलएफ से जुड़ी हुई हैं तथा जय मां भगवती ग्राम संगठन के अंतर्गत “उमा समूह” की सक्रिय सदस्य हैं। वित्तीय वर्ष 2025–26 में उन्होंने परियोजना के सहयोग से एक छोटी दुकान (जनरल स्टोर) की शुरुआत की, जिसके लिए उन्हें ₹75,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की गई।
प्राप्त सहयोग से सुनीता देवी ने गांव में अपनी दुकान स्थापित की तथा स्थानीय लोगों को दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करानी शुरू कीं। उनकी दुकान गांववासियों के लिए एक सुविधाजनक केंद्र बन गई है। अपनी मेहनत, लगन एवं बेहतर व्यवहार के कारण उनका व्यवसाय सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है।
वर्तमान में सुनीता देवी अपनी दुकान के माध्यम से प्रतिमाह लगभग ₹10,000 से ₹12,000 तक की आय अर्जित कर रही हैं। इस आय से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है तथा वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
सुनीता देवी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “मैं ग्रामोत्थान (REAP) परियोजना एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं, जिनके सहयोग से मुझे स्वरोजगार का अवसर प्राप्त हुआ। आज मैं अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में सहयोग कर पा रही हूं और आत्मनिर्भर बन रही हूं। यह परियोजना ग्रामीण महिलाओं के लिए नई आशा और आत्मविश्वास लेकर आई है।”
सुनीता देवी की यह प्रेरणादायक सफलता कहानी अन्य महिलाओं के लिए भी एक उदाहरण है कि छोटे स्तर से शुरू किया गया स्वरोजगार भी आर्थिक सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसजीआरआर स्कूलों को “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” बनाने पर मंथन, 100 से अधिक प्रधानाचार्यों ने किया प्रतिभाग
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
  • अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
  • नीलकंठ मंदिर में बिछड़ी 7 वर्षीय बालिका को पौड़ी पुलिस ने परिजनों से सकुशल मिलाया
  • रामझूला घूमने आई पर्यटक महिला का गुम हुआ डेढ़ लाख का सामान पुलिस की तत्परता से हुआ बरामद
  • पेट्रोल पंपों पर बिकेगा उत्तराखण्ड का स्वाद, हिलान्स आउटलेट से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार
  • नशा मुक्ति सप्ताह : गोपेश्वर में युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
  • पाबौ क्षेत्र को मिली 4.85 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
  • रिस्पना नदी पुनर्जीवन मिशन को मिशन मोड में आगे बढ़ाने के निर्देश, 07 दिन में मांगी विस्तृत कार्ययोजना
  • हरिद्वार में 30 जून के बाद आरबीएम चुगान व मिट्टी खुदाई पर रोक, मानसून के मद्देनज़र डीएम मयूर दीक्षित के आदेश, उल्लंघन पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.