सोमवार, फ़रवरी 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह ने रेडक्रास सोसाईटी की दिव्यांग, अस्वस्थ्य तथा अति वरिष्ठ नागरिकों को घर-घर जाकर वैक्सीन लगाने वाली वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 4, 2022 5:22 अपराह्न
हरिद्वार : राज्यपाल उत्तराखण्ड लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह का शुक्रवार को डामकोठी में प्रातः से ही बैठकों व मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया था। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह ने सर्वप्रथम आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के साथ बैठक की। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह ने कोविड के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों द्वारा दिये गये योगदान की सराहना की। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने अपने-अपने अनुभव महामहिम के साथ साझा किये। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह ने कहा कि हमारे राष्ट्र की शक्ति आंगन में है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को अपने क्षेत्र में कार्य करते हुये मैंने काफी करीब से देखा है तथा महिलाओं का हमारे समाज में काफी बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी के क्षेत्र में और क्या-क्या किया जा सकता है, कार्य करने में क्या-क्या चुनौतियां हैं, आदि के सम्बन्ध में अपने सुझाव प्रस्तुत करें तथा इसकी और बेहतरी के लिये कदम उठाये जा सकें तथा आपकी जो भी मदद होगी, वह की जायेगी।
 
इसके पश्चात राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह ने आशा वर्करों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आशा पर ही पूरा जीवन निर्भर है। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान आशा कार्यकर्त्रियों ने जिस तरह निःस्वार्थ भाव से, अपने जीवन की परवाह किये बगैर इंसानियत की सेवा की है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आपको जिस तरह की भी मदद की आवश्यकता हो, वह हम उपलब्ध करायेंगे। महामहिम राज्यपाल को आशा कार्यकर्त्रियों ने अपने कार्य क्षेत्र के अनुभव व समस्याओं से रूबरू कराया।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह ने आशा कार्यकर्त्रियों के साथ बैठक के पश्चात संभ्रान्त नागरिकों से भी मुलाकात की तथा उनकी कुशल क्षेम पूछने के साथ ही समाज की बेहतरी के लिये सुझाव देने का अनुरोध किया।
इसके बाद राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह से पूर्व सैनिकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि किसी फौजी का फौजी से मिलने का एक अलग ही एहसास है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के  प्रत्येक परिवार का एक सदस्य सेना में है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी हमें खुद मालूम नहीें होता है कि हममें क्या काबिलियत है। इसलिये अपने काबिलियत को पहचानने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों-आर्गनिक खेती, डेयरी उद्योग आदि में आपके नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कई अन्य क्षेत्र आपके नेतृत्व का इंतजार कर रहे हैं, जरूरत उसे पहचानने की है। उन्होंने कहा कि इससे पहाड़ों से हो रहे पलायन पर भी रोक लगेगी। 
बैठक में पूर्व सैनिकों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह को पूर्व सैनिकों की समस्या तथा उनके निदान के सम्बन्ध में अपने सुझाव भी प्रस्तुत किये। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह ने कहा कि जो भी समस्या या चुनौती है, उसे चिह्नित करिये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक समस्या का समाधान अवश्य निकलता है। उन्होंने कहा कि आपकी समस्या मेरी समस्या है तथा उसका कोई न कोई समाधान अवश्यक निकलेगा।
 
इसके पश्चात राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह ने रेड क्रास सोसाईटी के सदस्यों के साथ बैठक की।  इस मौके पर रेड क्रास सोसाईटी के सचिव डॉ. नरेश चौधरी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह को बताया कि कोविड-19 के अलावा रेडक्रास अन्य आपदाओं के समय भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करता है। कोविड का जिक्र करते हुये उन्होंने बताया कि हरिद्वार जनपद में रेडक्रास के सदस्यों ने 24 घण्टे सक्रिय रहकर चार लाख लोगों को वैक्सीन लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि नीति आयोग ने भी रेडक्रास की भूमिका की सराहना की है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह ने कहा कि कोविड-19 की वैक्सीन लगाने में रेड क्रास सोसाईटी द्वारा जो सहायता की गयी है, वह सराहनीय है।
इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह ने रेडक्रास सोसाईटी की, चलने-फिरने में असमर्थ, दिव्यांग, अस्वस्थ्य तथा अति वरिष्ठ नागरिकों को घर-घर जाकर वैक्सीन लगाने वाली वैन, को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह ने तत्पश्चात राष्ट्रीय आजीविका योजना के तहत डामकोठी परिसर में स्वयं सेवी समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी को भी देखा तथा स्वयं सेवी समूहों द्वारा निर्मित वस्तुओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आपके उत्पाद काफी अच्छे है। आप निर्मित उत्पादों की ब्राण्डिंग तथा मार्केटिंग पर ध्यान देते हुये अपने कारोबार में काफी बढ़ोत्तरी  कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें आपको हमारा पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इस अवसर पर सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • SDSU के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में पंचम विज्ञान संचारक सम्मान–2026 का भव्य आयोजन, महिला वैज्ञानिकों के योगदान को मिला राज्य-राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार पहुंचे हरिद्वार, अटल बिहारी वाजपेई राजकीय अतिथि गृह का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
  • उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण व शिलान्यास
  • जोशीमठ–औली रोपवे को मिलेगी नई तकनीक की सौगात, गोरसों स्लोप तक होगा विस्तार – पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल
  • औली में विंटर कार्निवाल में देशभर के स्कीइंग खिलाड़ियों की चहल पहल
  • कुंभ 2027 से पहले अतिथि गृहों की बदलेगी सूरत, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से होंगे सुसज्जित, देहरादून से हरिद्वार तक सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, देश-विदेश के विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई: SSC-MTS परीक्षा में हाई-टेक नकल गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
  • बेंगलुरु में We Utsav कार्यक्रम में छाया उत्तराखंड का ऐपण, लोक कलाकार ज्योति जोशी ने किया कला का जीवंत प्रदर्शन
  • स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह गरिमामय रूप से संपन्न
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.