गुरूवार, मार्च 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राजकीय शिक्षक संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर दिया धरना

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 16, 2023 7:50 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। राजकीय शिक्षक संघ चमोली ने अपने प्रांतीय कार्यकारणी के आह्वान पर सोमवार को अपनी 35 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी गोपेश्वर के कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने कहा कि एक लंबे समय से उनका संघ अपनी 35 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार से गुहार लगा रहा है लेकिन उनकी मांगों पर कोई गौर नहीं किया जा रहा है।

जिस कारण प्रांतीय कार्यकारणी के आह्वान पर सोमवार को उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर धरना दिया है। उनका कहना था कि उनकी प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन बहाली किये जाने, सहायक अध्यापकों को प्रवक्ता पद पर पदोन्नत किये जाने, शिक्षक संवर्ग की नियमावली बनाकर गठन किये जाने, पूर्व में देय यात्रा भत्ता और अवकाश को बहाल किये जाने, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ शिक्षकों के वेतन विसंगतियो को दूर करने, अधिक छात्र संख्या वाले इंटर कालेजों में उप प्रधानाचार्य का पद सृजित करने, अटल उत्कृष्ठ विद्यालयों को सीबीएसई बोर्ड से हटा कर उत्तराखंड बोर्ड में शामिल किये जाने के साथ ही अन्य मांगे शामिल है।

उन्होंने कहा कि उनकी प्रांतीय कार्यकारणी की ओर से पूर्व में ही विभाग को अपने आंदोलन की सूचना पत्राचार कर दी गई थी लेकिन विभाग और शासन की ओर से उनकी मांग पर कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई। जिससे शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही उनकी मांग पर गौर नहीं किया जाता है तो आंदोलन की नई रणनीति तय की जायेगी। इस धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष प्रदीप भंडारी, वृजमोहन रावत, सीमा पुंडीर, शर्मिला डिमरी, वीरेंद्र सिंह नेगी, मीनाक्षी सती, गजेंद्र सिंह नेगी, नरेंद्र रावत, लक्ष्मी नेगी आदि शामिल थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • MDDA एचआईजी कॉलोनी में रंगारंग होली कार्यक्रम, खूब उड़ा अबीर-गुलाल
  • नृसिंह बद्री के आंगन में उमड़ा भक्ति और रंगों का सैलाब
  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
  • 10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
  • टिहरी झील महोत्सव – 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार
  • वन्यजीवन के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य ………
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.