गुरूवार, मार्च 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सरकार आपके द्वार : लखवाड़ में विशेष भूमि-अध्याप्ति अधिकारी ने सुनी समस्याएं, 615 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ

शेयर करें !
posted on : जनवरी 30, 2026 5:59 अपराह्न
  • जनहित शिविर में 05 दिव्यांग, 40 आधार व 50 आयुष्मान कार्ड किए गए अपडेट
  • लखवाड़ बहुउद्देशीय शिविर : 615 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • 355 निःशुल्क स्वास्थ्य जांच से लेकर औषधि वितरण, शिविर में मिला संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ

देहरादून : ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ प्रशासन गांव की ओर अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को विकासखंड कालसी स्थित ग्राम पंचायत खाड़ी के खेल मैदान लखवाड़ में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विशेष भूमि-अध्याप्ति अधिकारी स्मृता परमार ने जन समस्याएं सुनते हुए अधिकांश समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। शिविर में विभागों के माध्यम से 615 ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया।

शिविर में ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी 56 शिकायतें प्रमुखता से उठाई। इसमें सबसे अधिक 15 शिकायतें लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई की सड़कों से संबंधित रही। जबकि 12 शिकायतें लघु सिंचाई नहर, नलकूप, 10 पेयजल, 09 राजस्व, 03 विद्युत विभाग से संबंधित थी। वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन संबंधी 2-2 और वन विभाग की 01 शिकायत प्राप्त हुई। विशेष भूमि-अध्याप्ति अधिकारी स्मृता परमार ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एलोपैथिक में 242 तथा आयुर्वेदिक में 113 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क औषधियाँ वितरित की गईं। शिविर में 05 दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं 50 आयुष्मान तथा 40 आधार कार्ड अपडेशन किया गए। पशुपालन विभाग द्वारा 34 पशुपालकों को पशु औषधियाँ वितरित की गईं।

राजस्व विभाग द्वारा 18 खाता-खतौनी, आय एवं स्थायी प्रमाण पत्र जारी किए गए। कृषि विभाग द्वारा 30 तथा उद्यान विभाग द्वारा 45 कृषकों को लाभान्वित किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 04 सामाजिक पेंशन स्वीकृत कर ऑनलाइन की गईं। ग्राम्य विकास विभाग ने 02, महिला सशक्तिकरण 10, जिला पूर्ति विभाग 49 राशन कार्ड में यूनिट वृद्धि और ईकेवाईसी कराई गई। श्रम विभाग ने 09, सेवायोजन 04, पंचायती राज 06, विद्युत विभाग ने 12 बिजली बिलों संबंधी समस्याओं का समाधान किया। जिला सूचना विभाग ने प्रचार साहित्य वितरित किया।

शिविर में ब्लाक प्रमुख कालसी सावित्री चौहान, मंडल अध्यक्ष प्रदीप वर्मा, ब्लाक समन्वय दिनेश तोमर, ग्राम प्रधान जितेन्द्र सिंह तोमर, संदीप चौहान, गजेन्द्र सिंह, शूरवीर सिंह, रवि तोमर, गीता चौहान, रितेश कुमार, पूजा, सविता तोमर, शीला चौहान, तहसीलदार सुशीला कौटियाल, खंड विकास अधिकारी जगत सिंह, सहायक विकास अधिकारी धर्मपाल सिंह तेजवान सहित अन्य विभागीय अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

 

 

1 of 7
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • MDDA एचआईजी कॉलोनी में रंगारंग होली कार्यक्रम, खूब उड़ा अबीर-गुलाल
  • नृसिंह बद्री के आंगन में उमड़ा भक्ति और रंगों का सैलाब
  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
  • 10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
  • टिहरी झील महोत्सव – 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार
  • वन्यजीवन के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य ………
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.