शुक्रवार, मार्च 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गोपेश्वर : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम के कार्यक्रम का किया विरोध, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : मार्च 13, 2024 7:41 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में बुधवार को लाभार्थी सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। सीएम के गोपेश्वर पहुंचने से पहले कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने जुलूस निकालते हुए कार्यक्रम का विरोध शुरू कर दिया। जिस पर पुलिस ने कार्यकर्त्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस वाहन में बैठा कर मंडल रोड़ पर ले गये जिन्हें कार्यक्रम समाप्त होने के बाद छोड़ दिया गया।

कांग्रेस के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की ओर से महिला समूहों को गुमराह कर लोकसभा में वोट बटोरने की कोशिश की जा रही है। यदि भाजपा सरकार सच में महिलाओं को सम्मान देने की बात करती तो डेढ़ वर्ष से अधिक उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता भण्डारी हत्या कांड के दोषियों को फांसी की सजा नहीं हो पायी है और न ही वीआईपी के नाम का उजागर हो पाया, वहीं विगत कई दिनों से प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकत्री अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर  धरने पर बैठी है। उनकी मांग पर कोई गौर नहीं किया जा रहा है। बेरोजगार युवाओं के साथ अग्निवीर योजना लाकर उनके भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। इन सभी को लेकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध किया गया है। कांग्रेस पार्टी चाहती है कि सरकार अंकिता के हत्यारों को फांसी की सजा दे, आंगनबाडी कार्यकत्रियों की मांग पर सकारात्मकता के साथ कार्रवाई करे तथा अग्निवीर योजना को समाप्त करे। विरोध प्रदर्शन और गिरफ्तारी देने वालों में नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष गोविंद सजवाण, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, जिलाध्यक्ष महिला ऊषा रावत, जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र गरोडिया, प्रभाकर भट्ट, राजेंद्र रावत, एमएल खनेड़ा, प्रताप लाल, अंजू राणा, पूनम रावत, मदन लाल, किशोरी लाल आदि शामिल थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम
  • देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर
  • देहरादून में जिला प्रशासन ने घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर सख्त कार्रवाई
  • देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में अनियमितताओं की पुष्टि : कांग्रेस ने लगाए घोटाले के आरोप, सीबीआई जांच की मांग
  • मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने किडनी हेल्थ के बारे में बढ़ाई जागरूकता
  • डीएम सविन बसंल की जनमानस से अपील – अफवाहों में आकर पैनिक न करें, गैस से सम्बन्धित शिकायत कन्ट्रोलरूम में कराएं दर्ज
  • एलपीजी गैस अवैध संग्रहण, कालाबाजारी पर अब सीधे जेल; डीएम सविन बसंल ने दिए निर्देश
  • उक्रांद का ऐलान : गैरसैण स्थाई राजधानी घोषित करो, वरना सत्र से नहीं लौटने देंगे विधायकों को
  • डीजीपी ने भराड़ीसैण में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का जाना हालचाल
  • उठो जागो वन विभाग, जंगलों को आग से बचाओ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.