शुक्रवार, मार्च 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में सोना, चांदी और तांबे की खोज, ऑस्ट्रेलिया के विशेषज्ञों की टीम करेगी मदद

शेयर करें !
posted on : मार्च 24, 2025 1:54 पूर्वाह्न

देहरादून: उत्तराखंड सरकार अब प्रदेश में सोना, चांदी और तांबे जैसी दुर्लभ धातुओं की खोज के लिए बड़े स्तर पर अभियान शुरू करने जा रही है। इस काम में सरकार को ऑस्ट्रेलिया के मोनाश विश्वविद्यालय का सहयोग मिलेगा। इसके लिए जल्द ही भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, मोनाश विश्वविद्यालय और आईआईटी रुड़की के बीच त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

नया निदेशालय और टास्क फोर्स होगी गठित

राज्य सरकार इस योजना के तहत एक अलग निदेशालय बनाने पर विचार कर रही है, जो दुर्लभ धातुओं के खनन, अनुसंधान और संग्रहण का कार्य करेगा। साथ ही, एक विशेष टास्क फोर्स का गठन भी किया जाएगा, जिसमें सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों और उद्योग विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा। इस योजना को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर लागू किया जाएगा।

खनिकर्म विभाग अब नए क्षेत्रों में करेगा काम

अब तक भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग मुख्य रूप से रेता, बजरी और पत्थर जैसे संसाधनों से राजस्व अर्जित करता रहा है। लेकिन अब विभाग नए क्षेत्रों में संभावनाएं तलाशने के लिए काम कर रहा है। इसी कड़ी में उत्तरकाशी में सिलिका खनन की योजना पर काम किया जा रहा है, और अब दुर्लभ धातुओं की खोज और उनके उत्खनन की संभावनाओं पर भी कार्य किया जाएगा।

राज्य में पहले भी हुई थी सोने की खोज

भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के महानिदेशक राजपाल लेघा के अनुसार, सोना, चांदी और तांबा जैसे धातु ‘क्रिटिकल मिनरल’ की श्रेणी में आते हैं। योजना के पहले चरण में यह पता लगाया जाएगा कि राज्य में किन-किन क्षेत्रों में ये धातुएं पाई जाती हैं। इसके बाद धातु भंडार, उसके खनन की लागत और संभावित राजस्व का आकलन किया जाएगा। खनन के लिए लाइसेंस और पट्टे जारी करने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी।

राज्य में पिथौरागढ़ के अस्कोट क्षेत्र में 19 साल पहले सोने की मौजूदगी का पता लगाने के लिए कार्य किया गया था। लेकिन अब तक इस खनन के लिए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से मंजूरी (फॉरेस्ट क्लीयरेंस) नहीं मिली है।

बढ़ेगा राजस्व और रोजगार के अवसर

खनन सचिव बृजेश संत ने कहा कि दुर्लभ धातुओं की खोज और खनन से राज्य के राजस्व में वृद्धि होगी। साथ ही, रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इस दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है और MoU पर हस्ताक्षर होने के बाद जल्द ही कार्य योजना को अमल में लाया जाएगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने किडनी हेल्थ के बारे में बढ़ाई जागरूकता
  • डीएम सविन बसंल की जनमानस से अपील – अफवाहों में आकर पैनिक न करें, गैस से सम्बन्धित शिकायत कन्ट्रोलरूम में कराएं दर्ज
  • एलपीजी गैस अवैध संग्रहण, कालाबाजारी पर अब सीधे जेल; डीएम सविन बसंल ने दिए निर्देश
  • उक्रांद का ऐलान : गैरसैण स्थाई राजधानी घोषित करो, वरना सत्र से नहीं लौटने देंगे विधायकों को
  • डीजीपी ने भराड़ीसैण में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का जाना हालचाल
  • उठो जागो वन विभाग, जंगलों को आग से बचाओ
  • क्रान्तिकारी पत्रकार अमर लोकतंत्र सेनानी नरेन्द्र उनियाल की 75 वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन
  • सिमली में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने विधायकों को रोका, गिरफ्तार
  • बजट सत्र के चलते गोपेश्वर में छाई वीरानी
  • एसएसबी फायरिंग रेंज के पास जंगल में लगी आग, फायर सर्विस टीम की त्वरित कार्यवाही से समय रहते बड़ा हादसा टला
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.