posted on : सितम्बर 30, 2024 3:27 अपराह्न
कोटद्वार । जीएमओयू लिमिटेड की वार्षिक साधारण बैठक का आयोजन जीएमओयू कम्पनी के सभागार में किया गया । जिसमें कम्पनी सचिव विजयपाल सिंह नेगी ने पिछले वर्ष का लेखा जोखा कम्पनी के सदस्यों को पढ़कर सुनाया । इसके बाद कम्पनी के सदस्यों ने अपनी मांगों को संचालक मंडल के सम्मुख रखा जिसमें से मुख्य मांग यह थी कि जीएमओयू से लिमिटेड हटाकर एसोशिएशन किया जा रहा था का सबने खुलकर विरोध किया साथ ही कम्पनी से जीएम को हटाने की मांग का भी सबने खुलकर समर्थन किया । बैठक में सभी की सदस्यता को बहाल किया गया व कम्पनी में हुई अनियमितताओं की जांच करवाने के लिए जांच समिति का गठन करने की बात रखी गई । बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संचालकों के चुनाव 25 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के मध्य करवाएं जाएंगे । इस अवसर पर संचालक भाष्करानंद, नरेंद्र सिंह, विपिन सिंह, अनिल बर्गली, दीपक सिंह, महावीर सिंह, अर्जुन सिंह, संजय कुमार बड़थ्वाल, मनोज नैनवाल, बलराज सिंह, हनुमंत पटवाल सहित कई वाहन स्वामी व कर्मचारी मौजूद रहे ।





