मंगलवार, अप्रैल 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नेपाली भाषा में हुआ गीता का अनुवाद “कृष्णामृत प्रबोधिनी” का भव्य विमोचन समारोह सम्पन्न

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 8, 2025 3:54 अपराह्न
देहरादून : अखिल भारतीय नेपाली भाषा समिति और उत्तराखंड राज्य नेपाली भाषा समिति द्वारा देहरादून स्थित डांडी नेहरूग्राम में आचार्य कृष्ण प्रसाद पंथी रचित “कृष्णामृत प्रबोधिनी” पुस्तक का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। यह पुस्तक श्रीमद्भगवद्गीता का नेपाली श्लोकानुवाद है। 
इस मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार पी. एन. राई को नेपाली साहित्य में उनके योगदान के लिए प्रतिष्ठित भानु पुरस्कार भी प्रदान किया गया। उन्होंने पुरस्कार ग्रहण करते हुए कहा कि यह सम्मान मेरे लिए नहीं बल्कि नेपाली भाषा और साहित्य के लिए है। डा. भूपेन्द्र अधिकारी ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता का नेपाली श्लोकों में अनुवाद करना कठिन कार्य है, लेकिन आचार्य पन्थी ने इस असंभव कार्य को संभव कर दिखाया है। कर्नल बिक्रम थापा ने कहा कि हम सैनिक शास्त्र और शास्त्र अनुयायी हैं और यह कृष्ण द्वारा दिया गया संदेश है। इस मौके पर गोरखाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम् सिंह थापा ने नेपाली भाषा साहित्य के उन्ननयन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को व्यक्त किया ।
लेखक आचार्य कृष्ण प्रसाद पंथी ने अपने उद्बोधन में गीता को जीवन का मार्गदर्शन करने वाली वाणी बताया। उन्होंने कहा कि यह ग्रंथ युद्धभूमि का संवाद नहीं, जीवनभूमि की दिशा है, जिसे उन्होंने सरल नेपाली छंदों में ढालने का प्रयास किया है ताकि सामान्य जन और नई पीढ़ी भी इसका लाभ उठा सकें। वरिष्ठ शिक्षाविद कृष्ण प्रसाद ढकाल ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि “कृष्णामृत प्रबोधिनी” केवल एक साहित्यिक कृति नहीं, अपितु भारतीय चिंतन की उस धारा का सरल अनुवाद है जो नेपाली मानस तक सहजता से पहुँचता है।
इस मौके पर समाजसेवी इन्दिरेश उपाध्याय, अशोक बल्लभ शर्मा और श्याम राणा के साथ विद्वान वक्ता रामप्रसाद गौतम, पं. रामप्रसाद मरासिनी तथा रामप्रसाद पन्थी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाषाविद डॉ. दिनेश शर्मा द्वारा किया गया और संयोजन हरि श्रेष्ठ तथा महेन्द्र श्रेष्ठ ने किया और अंत में, पुस्तक के अंशों का पाठ हुआ। इस प्रकार देहरादून में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल साहित्यिक उपलब्धि का प्रतीक था, बल्कि विभिन्न संघ-संथाओं की एकजुटता और उत्साही लोगों की सघन उपस्थिति से यह भाषा, संस्कृति और आध्यात्मिक विचारों के समन्वय का एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • यात्रा मार्ग पर स्वच्छ और शुद्ध भोजन के लिए व्यापक तैयारी, खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने हरित चारधाम यात्रा थीम पर शुरू किया अभियान
  • नारी शक्ति वंदन विधेयकों पर सियासत तेज, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने विपक्ष पर साधा निशाना, महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों से जुड़े विधेयक गिरने पर जताई नाराजगी, कहा – यह करोड़ों महिलाओं के साथ अन्याय
  • जोगियाणा को वेलनेस डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में कार्य तेज, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने आयुर्वेद विलेज के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • विकास का धामी मॉडल : मियावाला में तालाब बना खूबसूरत पार्क, लोगों को मिली नई सैर की जगह
  • आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा
  • दोषरहित जीवन ही सती माता अनसूया का आदर्श – शंकराचार्य
  • बरातियों से भरी बोलेरो पलटी, 11 लोग घायल, दो की हालत गंभीर
  • बागेश्वर में फिर महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके, 2.5 रही तीव्रता
  • कर्णप्रयाग भू-धंसाव : प्रभावित परिवारों के पुनर्वास में तेजी का भरोसा
  • देहरादून में एलपीजी की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 32 सिलेंडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.