गुरूवार, सितम्बर 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बालिकाओं को एक ही लक्ष्य के प्रति करना चाहिए फोकस, जिससे कि वह लक्ष्य को कर सके हासिल – सीडीओ आशीष भटगांई

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 10, 2021 7:12 अपराह्न

पौड़ी : “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजनान्तर्गत बालिकाओं को प्रोत्साहित करने हेतु “मेरु सुपन्यू मेरो लक्ष्य” कार्यक्रम आज विकास भवन सभागार पौड़ी में मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बालिकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए जो योजनाएं चलाई जा रही हैं, वे उनका लाभ लें और साथ ही अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। कहा कि बालिकाओं को एक ही लक्ष्य के प्रति फोकस करना चाहिए, जिससे कि वे लक्ष्य को हांसिल कर सके। कहा कि लक्ष्य को हांसिल करने के लिए मेहनत जरूरी है। कार्यक्रम में 25 बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र व किशोरी किट देकर सम्मानित भी किया।

मुख्य विकास अधिकारी ने “मेरु सुपन्यू मेरो लक्ष्य” कार्यक्रम में बालिकाओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कहा कि इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ ले। उन्होंने इसके अलावा बालिकाओं को विभिन्न क्षेत्र में शिक्षण संस्थाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़कर कार्य कर रही हैं। बालिकाओं को उनसे से प्रेरणा लेकर हिम्मत के साथ आगे बढ़ना चाहिए और अपने लक्ष्य को हांसिल करना चाहिए। कहा कि लक्ष्य को प्राप्त करना है तो उसके लिए लगन व मेहनत जरूरी है। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर विकासखंड में यह कार्यक्रम आयोजित करना सुनिश्चित करें।

अपर जिलाधिकारी डॉ. एस.के. बरनवाल ने कहा कि सफलता के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना जरूरी है, जिससे उन्हें हर क्षेत्र की जानकारी प्राप्त होगी और वह अपना लक्ष्य को पूरा कर सकेंगे। कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पूरी तैयारी के साथ परीक्षा में भाग लेना चाहिए। समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में जाने के लिए सोच एवं अनुभव का होना जरूरी है। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिवक्ता विनोद कुमार ने बालिकाओं को विभिन्न एक्टों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने पोक्सों एक्ट के बारे भी बताया। उन्होंने कहा कि समाज मे विभिन्न अपराधों से बालिकाओं को सचेत रहना होगा। कहा कि कुछ ऐसी घटना घटती है तो उसकी सूचना अपने परिजनों को दे। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ सम्बंधित जानकारी विस्तार से दी गई। बाल विकास विभाग द्वारा बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र व किशोरी किट वितरण किये गए।

इस अवसर पर डीपीआरओ एमएम खान, जिला बाल विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार, कार्यक्रम संचालक रमन रावत पौली, चाइल्ड हेल्प लाइन पौड़ी से सकुन्तला नयाल, बालिका सोनाली भट्ट, पूजा नेगी, दिशा नयाल, साक्षी रावत, सानिया भट्ट सहित 25 बालिकाएं शामिल थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की नैनो गाय
  • स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद : परंपरा से प्रमाण तक, उपचार से रोकथाम तक
  • मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक योगासन में दो स्वर्ण पदक जीतकर एसजीआरआर विश्वविद्यालय का नाम किया रोशन
  • विकास का असली अर्थ अधिक आय, मजबूत अर्थव्यवस्था और बेहतर नागरिक जीवन : डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम
  • यूजीआईपी में आईएमए ब्लड बैंक देहरादून के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन
  • नीट यूजी में फर्जीवाड़े का खुलासा, MBBS दाखिले के लिए बनाए फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र, 45 लाख रुपये में एडमिशन का सौदा, SIT ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • फर्जी दस्तावेजों से MBBS दाखिला रैकेट का भंडाफोड़, SIT ने किये 02 गिरफ्तार
  • राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने कसा शिकंजा
  • 27.50 करोड़ से बदलेगी सूरत, कायाकल्प का काम अंतिम चरण में, आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित होगा ISBT
  • जनता दर्शन में 36 शिकायतें, डीएम स्वाति भदौरिया ने अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.