गुरूवार, जुलाई 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : पीपलकोटी बंड क्षेत्र को पशुचिकित्सालय की सौगात, 40 ग्राम सभाओ के 25 हजार के लगभग पशुओ को होगा लाभ

15 सालो से कर रहे थे बंड क्षेत्र में पशु चिकित्सालय खोलने की मांग

शेयर करें !
posted on : मई 30, 2023 7:44 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। आखिरकार बंड क्षेत्र- पीपलकोटी के लोगों की 15 साल पुरानी मांग पूरी हो गयी। पीपलकोटी में पशु चिकित्सालय की सौगात मिल गई है। अब बहुत जल्दी पीपलकोटी में पशु चिकित्सालय का शुभारंभ होगा। पीपलकोटी में पशु चिकित्सालय खुलने को लेकर लंबे समय से क्षेत्र की जनता संघर्ष कर रही थी। क्षेत्रीय लोगों का संघर्ष रंग लाया और अब शासन की ओर से पत्र जारी करते हुए पीपलकोटी में पशु चिकित्सालय खोले जाने की स्वीकृति मिल गई है। उत्तराखंड सरकार के सचिव डा. बीवीआरसी पुरूषोत्तम की ओर से 29 मई को आदेश जारी करते हुए में उत्तराखंड पशु पालन विभाग के निदेशक को लिखा है कि पीपलकोटी में पशु चिकित्सालय खोले जाने के साथ ही चार पदो की स्वीकृति भी दी गई है जिसमें दो स्थाई नियुक्ति तथा दो आउटसोर्स से तैनाती की जायेगी।

पीपलकोटी क्षेत्र में पशु चिकित्सालय खोलने के आदेश जारी से क्षेत्रीय जनता में खुशी की लहर है। इस चिकित्सालय के खुलने से खेत्र के 40 ग्राम सभाओं के लगभग 25 हजार पशुओं को इलाज मिलेगा जबकि 40 ग्राम सभाओ के पशुपालको को इसका फायदा होगा। इस पशु चिकित्सालय को खोलने में सबसे बडा योगदान बंड विकास संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जिन्होने विधायक रहते दो बार विधान सभा में प्रश्न लगाया, वहीं बंड विकास संगठन, क्षेत्रीय प्रधान, समाजसेवी मुकेश तिवारी, प्रकाश फरस्वाण, अनिल थपलियाल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि से लेकर अन्य लोगो का अथक प्रयास रंग लाया। पीपलकोटी बंड क्षेत्र में पशु चिकित्सालय खोले जाने पर समस्त बंड क्षेत्र के लोग बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इस अवसर पर बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शम्भू प्रसाद सती, बंड मंदिर समिति के अध्यक्ष पूरण सिंह चैहान, अयोध्या हटवाल सहित अन्य लोगो ने सरकार का भी आभार जताया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मूसलाधार बारिश का कहर : जलभराव, कार पर गिरा पत्थर, 17 सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त
  • राहुल गांधी ने देश की जनता और जनादेश का अपमान किया – सीएम धामी
  • स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज
  • प्रदेशभर में स्वतंत्रता दिवस का हो भव्य आयोजन – मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन
  • केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल द्वारा दो दिवसीय ‘वीबी–जी राम जी’ विषय पर आधारित एकीकृत संचार और आउटरीच कार्यक्रम का समापन
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान – मुख्यमंत्री धामी
  • रुड़की में सॉस फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, बिना लेबल की 351 बोतलें सीज; 8 क्विंटल सॉस नष्ट
  • देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा
  • संस्कृत को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में उत्तराखंड की पहल, सचिव दीपक कुमार गैरोला ने मुंबई में शैक्षणिक एवं तकनीकी संस्थानों से किया मंथन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.