शनिवार, मार्च 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : उप चुनाव को लेकर सामान्य एवं व्यय प्रेक्षक ने की नोडल अधिकारियों के साथ बैठक, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : जून 22, 2024 6:06 अपराह्न

चमोली : उप चुनाव को लेकर सामान्य एवं व्यय प्रेक्षक ने की नोडल अधिकारियों के साथ बैठक। बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव को लेकर शनिवार को सामान्य प्रेक्षक अनीता रामाचन्द्रन और व्यय प्रेक्षक मनदीप पंवार ने आरओ, एआरओ और नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने उप चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण संपन्न कराना हम सबका दायित्व है। उन्होंने आदर्श आचार संहिता की निगरानी, मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति, राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों द्वारा व्यय पर सतर्कता, एफएसटी, एसएसटी व अन्य निगरानी दलों, सी-विजिल, पोस्टल बैलेट, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था, स्वीप गतिविधियों की जानकारी ली और बेहतर समन्वय और समयबद्धता के साथ निर्वाचन कार्यो को पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र में मतदाता और मतदान केंद्रों की संख्या, मतदान दलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था से लेकर निर्वाचन व्यय पर निगरानी रखने हेतु गठित एसएसटी, एफएसटी, वीएसटी, एमसीएमसी, सी-विजिल आदि टीमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बताया कि बद्रीनाथ विधानसभा में 102145 मतदाता पंजीकृत है। इसमें पुरुष 52485, महिला 49658 तथा 02 थर्ड जेंडर है। इसके अतिरिक्त 2566 सर्विस मतदाता है। बद्रीनाथ विधानसभा में 990 दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 734 मतदाता है। अपने बूथ तक जाने में जो दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं सक्षम नही है, तो उनको होम वोटिंग की सुविधा भी रहेगी। बद्रीनाथ विधानसभा के अंतर्गत कुल 210 मतदेय स्थल बनाए गए है। उप चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने बद्रीनाथ विधानसभा में 08 जोनल एवं 53 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए है। इसके अतिरिक्त 03 वीडियो निगरानी टीम, 03 उड़नदस्ता, 06 स्थैतिक निगरानी तथा 01 वीडियो अवलोकन टीमें बनाई गई है। बद्रीनाथ विधानसभा के अंतर्गत 06 शैडो एरिया है। जहां पर कोई भी नेटवर्क नहीं है। इन मतदेय स्थलों पर जिला प्रशासन द्वारा सेटेलाइट फोन की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन द्वारा उप चुनाव में इस बार 210 मतदेय स्थलों में से 105 मतदेय स्थलों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था भी की गई है। मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को पहला प्रशिक्षण दिया गया है।

बैठक में अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, रिटर्निंग ऑफिसर आरके पांडेय, नोडल अधिकारी व्यय लेखा मामूर जहां सहित सभी सहायक रिटर्निंग आफिसर एवं नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

1 of 5
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, जेसीबी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
  • सांसद डॉ. नरेश बंसल ने स्वदेश दर्शन परियोजनाओं पर उठाया सवाल, पर्यटन मंत्री ने दी विस्तृत जानकारी
  • कांग्रेस विधायकों ने रसोई गैस संकट पर सरकार को घेरा
  • महिलाओं की समस्याओं का होगा जल्द निदान
  • उक्रांद नेता काशी सिंह ऐरी व पुष्पेश त्रिपाठी को पुलिस ने पांडुवाखाल में किया गिरफ्तार
  • कोटद्वार में पिकअप से 35 गैस सिलेंडर बरामद, चालक पर एफआईआर की कार्रवाई
  • बीकेटीसी की दस्तूर उपसमिति का बड़ा फैसला, तीर्थ पुरोहितों के दस्तूर में 10–20% तक बढ़ोतरी
  • सोशल मीडिया पर महिला के निजी फोटो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
  • नीलम देवी की गाय बनी चैंपियन, पशुपालकों को दिए गए पुरस्कार
  • जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में सहकारिता समितियों को सशक्त कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने पर जोर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.