शुक्रवार, अप्रैल 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

Gen-Z ने धामी सरकार की नीतियों पर लगाई मुहर, छात्रसंघ चुनाव में ABVP की ऐतिहासिक जीत

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 28, 2025 11:55 पूर्वाह्न

देहरादून : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर नकल प्रकरण और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर विपक्ष और कुछ संगठनों ने लगातार यह धारणा बनाई कि प्रदेश का युवा वर्ग सरकार से नाराज़ है और उसके खिलाफ सड़कों पर उतर चुका है। लेकिन प्रदेश के 100 से अधिक महाविद्यालयों में हुए छात्रसंघ चुनावों के नतीजों ने यह भ्रम पूरी तरह तोड़ दिया है।

छात्रसंघ चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) को मिली बड़ी और ऐतिहासिक जीत ने साबित कर दिया कि युवाओं का झुकाव भाजपा और उसकी नीतियों के पक्ष में है। खासतौर पर Gen-Z ने अपने वोट से यह संदेश दिया है कि वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व पर भरोसा रखते हैं और सरकार के कामकाज को समर्थन देते हैं।

ABVP, जो भाजपा का आनुषंगिक संगठन है, प्रदेश के लगभग 80 प्रतिशत छात्रसंघ सीटों पर जीत की ओर अग्रसर है। यह नतीजे इस धारणा के उलट हैं कि पेपर लीक प्रकरण से युवा वर्ग सरकार से नाराज है। दरअसल, छात्रों के वोट इस बात का संकेत हैं कि धामी सरकार द्वारा भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने, नकल विरोधी कानून लागू करने और परीक्षा प्रणाली में सुधार जैसे कदम युवाओं का विश्वास जीतने में सफल रहे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, ABVP की यह जीत सिर्फ संगठनात्मक शक्ति का परिणाम नहीं, बल्कि युवाओं के भरोसे की जीत है। विपक्ष ने भले ही आंदोलन और आरोपों के जरिए माहौल बनाने की कोशिश की हो, लेकिन छात्रसंघ चुनावों ने साफ़ कर दिया है कि युवाओं की प्राथमिकता सरकार की नीयत और नीतियां हैं, न कि विपक्ष का भ्रम फैलाने वाला प्रचार।

छात्रसंघ चुनाव परिणामों के बाद ABVP समर्थक कॉलेज कैंपसों में जश्न मना रहे हैं, जबकि विपक्ष बैकफुट पर नज़र आ रहा है। यह तस्वीर साफ़ करती है कि युवा धामी सरकार के साथ खड़े हैं और 2027 के राजनीतिक समीकरण पर भी इसका गहरा असर पड़ेगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जनगणना कार्य में लापरवाही पर सख्ती : मसूरी के ओक ग्रोव स्कूल के प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस, दर्ज हो सकता हैं मुकदमा
  • कोटद्वार नगर निगम द्वारा स्वच्छता सेवा अभियान का आयोजन, महापौर ने स्वच्छ व विकसित कोटद्वार का दिलाया संकल्प
  • चारधाम यात्रा 2026 : गैस संकट और बर्फबारी के बीच सरकार की दोहरी परीक्षा
  • प्रशासन से वार्ता के बाद एनटीपीसी परियोजना पर नौ दिनों से जारी गतिरोध खत्म
  • पाबौ में किसान दिवस का हुआ आयोजन, किसानों ने रखे अपने सुझाव
  • चारधाम यात्रा को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए मुख्य सचिव की उच्चस्तरीय बैठक, विभागों को दिए निर्देश
  • केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवा बुकिंग 11 अप्रैल से होगी शुरू
  • नैनीताल हाईकोर्ट में NIM अनियमितता मामले पर सुनवाई, केंद्र-राज्य सरकार से मांगा जवाब
  • उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर सतर्कता का बड़ा प्रहार, दो अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • पौड़ी गढ़वाल : रेस्टोरेंट संचालक को ब्लैकमेल करने व धमकी देकर वसूली करने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.