बुधवार, अप्रैल 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गौचर मेले ने संस्कृति और व्यापार संबंधों से चमोली जिले को अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर दिलाई है पहचान – पूर्व विधायक गणेश गोदियाल

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 20, 2023 6:05 अपराह्न
चमोली : 71वॉ राज्य स्तरीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ सोमवार को समापन हो गया। मेला समापन के मुख्य अतिथि श्रीनगर विधानसभा के पूर्व विधायक एवं बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पुरस्कार वितरण करते हुए कहा कि पर्वतीय समाज के मेलों का स्वरूप भी अपने में एक आकर्षण का केंद्र रहा है और गौचर का यह प्रसिद्ध मेला इसका उदाहरण है। उन्होंने इस ऐतिहासिक मेले के पूर्व और वर्तमान स्वरूप को याद करते हुए आगे के मानदंडों को बनाए रखने की बात कही। बतौर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के प्रतिनिधि मुख्य अतिथि गणेश गोदियाल नें कहा कि उत्तराखंड के सबसे पौराणिक गौचर मेले का एक अलग इतिहास रहा है। इस मेले ने संस्कृति और व्यापार संबंधों से चमोली जिले को अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। उन्होंने गौचर मेले के सफल संपादन एवं मेले को नया आयाम देने के लिए सभी को बधाई दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी नें कहा कि गौचर मेले की भव्यता भले ही बढ़ी हो मगर हमें इसकी गुणवत्ता पर भी ध्यान देना होगा।
मुख्य अतिथि ने मेले के दौरान आयोजित हुए सांस्कृतिक, खेलकूद और अन्य प्रतियोगिताओं के विजेता, उपविजेताओं और कार्यक्रम के सफल संचालन में योगदान देने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा फुटबॉल मैच के विजेता टीम बिष्ट 11 देहरादून को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। साथ ही खेलों में विजेता व उपविजेता टीमों को इनामी धनराशि, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर आइटीबीपी आठवीं वाहिनी की ओर से दो शहीद आश्रित नारियों को सम्मानित किया गया। समारोह में कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पंवार, आईटीबीपी आठवीं वाहिनी के कमांडेंट हफीजुल्लाह सिद्दीकी, विजय प्रसाद डिमरी, इंदू पंवार, अजय किशोर भंडारी, अर्जुन नेगी, ईश्वरी प्रसाद मैखुरी, संदीप नेगी, देवराज रावत, हरीश नयाल, मुन्नी बिष्ट, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव आदि मौजूद थे।
मेलाधिकारी/उप जिलाधिकारी संतोष कुमार पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि गौचर मेले में इस वर्ष उत्तराखंड की लोक संस्कृति के साथ-साथ कई मनमोहक कार्यक्रम हुए। मेले में रिवर राफ्टिंग, फन गेम्स, मुख्य पांडाल, किड्स जोन, सेल्फी प्वाइंट एवं विभागीय स्टॉल भी प्रमुख आकर्षण के केन्द्र बने रहे। मेले की  सांस्कृतिक   संध्याओं पर कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियों से मेले को यादगार बनाया। इस बार मेले में बच्चों, महिलाओं, युवाओं तथा बुर्जुग हर आयु वर्ग को कुछ न कुछ नया सीखने व देखने को मिला। मेलाधिकारी ने मेला समिति की ओर से सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में मेले को और भव्य बनाने का प्रयास किया जाएगा।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, विदेश भेजे 12 हजार से ज्यादा छात्र, हर छात्र को मिल रही सही दिशा
  • देहराखास में अवैध निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, बिना मानचित्र बने भवन पर सीलिंग कार्रवाई, वेद सिटी गली नंम्बर-1 में निर्माणाधीन भवन सील, बिना अनुमति निर्माण पर प्राधिकरण का सख्त रुख
  • राज्यसभा में सांसद डॉ. नरेश बंसल ने उठाया पंचायतों के राजस्व सशक्तिकरण का मुद्दा, केंद्र ने बताई डिजिटल पहल और प्रोत्साहन योजनाएं
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने ली गैस एजेंसियों की बैठक; कहा- वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
  • डीएम की क्यूआरटी अलर्ट; घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर 16 सिलेंडर जब्त
  • सतपुली में धूमधाम से मनाया गया बालिका जन्मोत्सव, बेटियों के सम्मान का दिया संदेश
  • Drink & Drive पर वार : शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पौड़ी पुलिस का कडा एक्शन, 04 वाहन सीज, सैकड़ों पर चालानी कार्यवाही
  • थराली तथा कर्णप्रयाग विधानसभा सीटों पर नहीं कोई सियासी हलचल
  • प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ उक्रांद का हल्ला बोल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.