posted on : मार्च 12, 2022 5:55 अपराह्न
हरिद्वार : हरिद्वार के बीएचईएल में स्थिापित गैस प्लांट में गैस रिसाव हो गया, जिससे गैस प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। गैस रिसाव के चलते वहां काम करने वाले तीन कर्मचारियों की हालत बिगड़ गई। कर्मचारियों को आनन-फानन में बीएचईएल अस्पताल ले जाया गया। BHEL प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ऑक्सीजन गैस का रिसाव हुआ था, पर समय रहते उस पर काबू पा लिया गया। गैस रिसाव होने से सामान्य रूप से तीन कर्मी प्रभावित हुए थे। जिन्हें सावधानी के दृष्टिकोण से बीएचईएल अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए ले जाया गया। जहां उन्हें स्वस्थ पाए जाने पर घर भेज दिया गया।




