गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार ने बदरीनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का लिया जायजा

शेयर करें !
posted on : मई 11, 2022 12:12 अपराह्न

बदरीनाथ :  गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार मंगलवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। जहां उन्होंने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं और मास्टर प्लान के अंर्तगत कराए जा रहे प्रथम चरण के निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। कमिश्नर ने गढ़वाल विकास निगम में यात्रा से जुड़े अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली।

मंडलायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के निर्देश दिए। विभागवार समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने बताया कि इस समय यात्रा बेहद सुखद चल रही है। चार धामों में अब तक दो लाख से अधिक श्रद्धालु आ चुके है। चारधाम में आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया। उन्होंने  पर्यटन अधिकारी को निर्देशित किया कि यात्रियों की सुविधा के लिये गौचर, मंडल, पांडुकेश्वर में रजिस्ट्रेशन केंद्र तत्काल बनाया जाय ताकि यात्रियों को यह सुविधा मिल सकें। साथ ही रजिस्ट्रेशन केंद्र के अधिक प्रचार प्रसार करने के लिए पुलिस चेक पोस्ट के पास रजिस्ट्रेशन को लेकर फ्लेक्स, होर्डिंग लगाने को कहा। यात्रियों को रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल पोर्टल की भी जानकारी दी जाय। इस के लिए होटेलियर्स के साथ बैठक कर जानकारी साझा करने को कहा। ताकि यात्रियों का रजिस्ट्रेशन समय से हो सकें। कर्मिशयल वाहनों का भी अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिये।

एआरटीओ को निर्देशित किया गया हर दिन वाहनों का रजिस्ट्रेशन  की सूचना जिलाधिकारी और एसपी को देना सुनिश्चित करें। मुख्य यात्रा पड़ाव पर यात्रियो की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। पार्किंग स्थल पर शौचालय, पानी, लाइट और खाने पीने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। यात्रियों की अधिक संख्या बढ़ने पर धाम परिसर में भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम किए जाए। यात्रा मार्ग पर विद्युत सुचारू रखी जाय। मौसम के प्रतिकूल होने पर बिजली की लाइनों को कम समय मे ठीक करने के लिए कुशल कार्मिकों की यथा समय डिवीजनों में तैनाती रखी जाए।

पेयजल विभाग की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने पाइप लाइनों को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। ताकि यात्रियों  को यात्रा पड़ाव पर कोई परेशानी न हो सकें। सुलभ  शौचालय बढ़ाने के निर्देश दिए। शौचालय का रख रखाव के साथ ही पानी  की व्यवस्था परस्पर रखी जाए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए यात्रा पड़ाव पर डॉक्टर्स और स्टाफ की पर्याप्त तैनाती के साथ ही जीवन रक्षक दवाई, एम्बुलेंस की तैनाती यथा समय रखने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने बदरीनाथ में मास्टर प्लान के तहत निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। कार्यदायी संस्थाओं को युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। तथा मजदूरों की संख्या और बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि निर्माण कार्यों में तेजी लाई जा सकें। इससे पूर्व मंडलायुक्त ने भगवान बद्रीविशाल के दर्शन किए तथा प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बदरीनाथ मास्टर प्लान के अन्तर्गत चालू निर्माण कार्यों के बारे मंडलायुक्त को विस्तार से जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि मास्टर प्लान के तहत पहले चरण में बद्रीश और शेष नेत्र झील का एकत्रीकरण और विकास कार्य, रीवर फ्रन्ट डेवलमेंट, एराइवल प्लाजा, सिविक एमिनिटी सेंटर, बाईपास सड़क, अस्पताल का विस्तारीकरण सहित अन्य निर्माण कार्य चालू है। चारधाम यात्रा में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर पुख्ता इंतेजाम किये गए है। गौचर और सेमलडाला में अतिरिक्त पार्किंग चिन्हित कर ली गई। बदरीनाथ धाम में आने वाले यात्रियों को मेडिकल एडवाइजरी की फ्लेक्सी लगाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए। बैठक में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, एसपी श्वेता चैबे, संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ. दीपक सैनी, अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा, एसीएमओ डॉ. वीपी सिंह आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बागेश्वर में भारी बारिश के अलर्ट पर स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र आज बंद
  • उत्तराखंड मानसून अपडेट : पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • भारी बारिश से ज्योतिर्मठ के पगनो गांव में घर में घुसा मलबा, दो बुजुर्ग फंसे, ग्रामीणों ने बचाया
  • नैनीताल : 01 अगस्त से मॉल रोड पर वाहनों के हॉर्न बजाने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी दण्डात्मक कार्रवाई
  • उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला : उपनल कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन, कट-ऑफ डेट में भी बदलाव
  • नैनीताल झील बनी चिंता का विषय, एक सप्ताह में तीन शव बरामद, तीन साल में 25 लोगों ने गंवाई जान
  • दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ISI समर्थित आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली-पंजाब से चार आरोपी गिरफ्तार
  • नैनीताल का डेथ पॉइंट, एक सप्ताह में तीन शव बरामद, झील में तीन साल में 25 की गई जान
  • होम-स्टे योजना में अनियमितता, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय निलंबित
  • हरिद्वार के कलियर में कॉस्मेटिक की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, STF की बड़ी कार्रवाई, जनरल स्टोर संचालक गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.