रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने अतिक्रमण को लेकर ली अधिकारियों की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 8, 2022 5:20 अपराह्न
देहरादून : उच्च न्यायालय द्वारा जनपद देहरादून में याचिका कर्ताओं द्वारा अतिक्रमण हटाये जाने हेतु दाखिल रिट के क्रम में पारित आदेशों के परिपालन एवं सिंचाई विभाग की नहर व अन्य नदी नालों एवं भूमि पर अतिक्रमण के संबंध में आयुक्त गढ़वाल मण्डल सुशील कुमार ने कैंप कार्यालय ईसी रोड़ में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होने चिन्हित अतिक्रमण की शेष मामलों पर तेजी लाते हुए निस्तारित करने के निर्देश दिये। जबकि नहर व अन्य नदी, नालों एवं भूमि पर अतिक्रमण को गम्भीरता से लेते हुए संयुक्त टीम/टास्क फोर्स टीम बनाकर स्थायी एवं अस्थायी अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कराते हुए आवश्यक कार्यवाही हेतु अपर जिलाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश।
बैठक में आयुक्त गढ़वाल मण्डल ने राजपुर कैनाल पर चिन्हित किए गए अतिक्रमण के सापेक्ष हटाए गए अतिक्रमण एवं लंबित प्रकरणों की वर्तमान स्थिति की जानकारी सिंचाई विभाग के अधिकारियों से ली। सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि राजपुर कैनाल क्षेत्र में 31 अतिक्रमण चिन्हित किए गए थे, जिनमें से 17 हटाये गए है तथा 14 पीपी एक्ट में लंबित है। आयुक्त गढ़वाल मण्डल ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीपी एक्ट में लंबित प्रकरणों की पैरवी करने तथा उन्हें निस्तारित कराने एवं अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाए। साथ ही दिलाराम से ऊपर की ओर जहां नहर को ढक्कर अतिक्रमण किया गया है ऐसे स्थानों पर चिन्हिकरण हेतु जिलाधिकारी की ओर से संयुक्त टीम/टास्कफोर्स बनाने के निर्देश अपर जिलाधिकारी प्रशासन को दिए।
उन्होंने निर्देश दिए कि संयुक्त टीम/टास्कफोर्स में नगर मजिस्ट्रेट, तहसीलदार, सिंचाई विभाग के अभियन्ता, नगर निगम के सहायक अभियन्ता भूमि एवं संबंधित अधिकारी को शामिल किया जाए, जो कि स्थायी/अस्थायी अतिक्रमण को चिन्हित करेंगे। साथ ही अतिक्रमित भूमि पर पास हुए मानचित्र का भी परीक्षण करेंगे। उन्होंने मालदेवता क्षेत्र में हुए अवैध निर्माण पर भी कार्यवाही करने तथा जिन कार्मिकों की इसमें संलिप्तता है उन पर भी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को गढी डाकरा में चिन्हित अतिक्रमण हटाने के लिए कैन्टोमेन्ट बोर्ड के सीओ से बात कर अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए तथा जिन प्रकरणों पर न्यायालय द्वारा स्टे दिया गया है पर प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम मनुज गोयल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ. शिव कुमार बरनवाल, अधीक्षण अभियन्ता परियोजना खण्ड देहरादून शरद श्रीवास्तव, अनुसंधान नियोजन खण्ड राजेश लांबा, अधीक्षण अभियन्ता डी.सी उनियाल, डीआरओ एन.पी पन्त, सहायक निदेशक सूचना बद्री चन्द नेगी, सहायक अभियन्ता विजय सिंह रावत, सहायक अभियन्ता एमडीडीए अभिषेक भारद्वाज।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजपुर रोड के वीआईपी इलाके में एमडीडीए का बड़ा प्रहार, तीन अवैध डुप्लेक्स सील, नक्शा स्वीकृत कराए बिना चल रहा था निर्माण, हुई कार्रवाई
  • निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण – डाॅ. धन सिंह रावत
  • हरिद्वार में खुला उत्तराखंड का पहला “हिलांस” रिटेल आउटलेट, महिला समूहों के उत्पादों को मिलेगा स्थायी बाजार
  • #DhamiKe5Saal बना देशभर में नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड, जनता ने विकास और सुशासन पर लगाई मुहर
  • उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी एसआईआर को लेकर जानकारी
  • 07 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम, देहरादून में 1.90 लाख मतदाताओं ने अभी तक नहीं कराया सत्यापन, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जारी की अंतिम अपील
  • रुड़की में गंदे पानी और अनियमित आपूर्ति पर जल संस्थान के खिलाफ पार्षदों का हल्लाबोल
  • सेवा पखवाड़े में जिला अस्पताल में लगा स्वास्थ्य शिविर
  • चमोली में सेवा पखवाड़े का आगाज, 30 से अधिक विभागों ने लगाए जनसेवा स्टॉल
  • टिकट किसी को भी मिले सभी को भाजपा के लिए काम करना होगा – राजेंद्र भंडारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.