बुधवार, मार्च 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 2, 2020 4:06 अपराह्न

पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी तथा देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज 2 अक्टूबर 2020 को जनपद भर में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के अनुसार सादगी से मनायी गयी। गढ़वाल मंडल आयुक्त रविनाथ रमन ने अपने कमिश्नरी कार्यालय पौड़ी परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फैराया तथा गाॅधी जी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का अनवारण कर, माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इसके उपरांत उन्होंने गाॅधी जी के प्रिय भजनों की गायन किया। साथ ही उन्होंने गाॅधी जी के जीवन वृतांत पर प्रकाश डालते हुए, उनकी विचारधारा का अनुशरण करने को कहा। उन्होंने कहा कि गाॅधी जी हर व्यक्ति एवं समाज के समस्या को आत्मसात् कर हल निकलते थे। उन्होंने हथरस में हुई घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए, कहा कि ये घटना निर्भया कांड की याद दिलाता है। कहा कि स्वतंत्रता का 73वां वर्ष हो जाने के बावजूद ऐसी घटना मिलती है।

आयुक्त रविनाथ रमन ने कहा कि कार्यालयों में आने वाले हर व्यक्ति की समस्या को समाज की समस्या मानते हुए, उसे त्वरित निस्तारण करे, तभी हम गाॅधी जी के विचारधारा को आत्मसात् कर सकेंगे। चिठ्ठी भी व्यक्ति की व्यथा है, हर चीज के महत्व को समझते हुए कार्य कर देश को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें। करीब 5000 हजार वर्षो से हमारे देश ने किसी देश पर आक्रमण नहीं किया है। किन्तु जिन देशों ने आक्रमण किया, उनको सबक सिखाया है। हमारे देश के विचार ही बाहर गये है। जिसमें कई महापुरूषों ने विश्व को समाज के प्रति रास्ते दिखाया है। कहा कि आज के भौतिकवादी युग में गाॅधी जी के सत्य, अहिंसा व प्रेम के सिद्धान्त सर्व मान्य हैं। गाँधी जी ने विश्व बन्धुत्व का भी रास्ता दिखाया है। जरूरत है कि हम सब आपसी प्रेम व सद्भाव के साथ रहते हुए देश के विकास एवं नव निर्माण के लिए तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि सादगी के प्रति तथा जय जवान जय किसान का संदेश देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों एवं सिद्धान्तों को भी अपनी कार्य प्रणाली में उतारना चाहिए। उन्होने मण्डल वासियों एवं प्रदेश वासियों को गाॅधी जयंती की शुभकामनाऐं दी। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नेत्र सिह रावत, प्र.अ. धर्म सिह रावत, ए.पी.ओ. राजेश सिह, नाजिर विजय कुमार नैथानी, प्र.स. बृजभूषण यादव सहित अन्य कार्मिक उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
  • होली से पहले पुलिस की सौगात : साइबर सेल ने बरामद किए 42 मोबाइल, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू
  • गढ़वाल स्काउट्स और बीकेटीसी का संयुक्त स्वच्छता अभियान
  • ज्योतिर्मठ को चकाचक करने में जुटे पर्यावरण मित्र
  • ग्राम सभा रेगडी का ऐतिहासिक फैसला : गांव में किसी भी आयोजन में शराब परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर ₹50 हजार जुर्माना
  • चंद्र ग्रहण के बाद बद्री-केदार मंदिर समिति के मंदिरों में शुद्धिकरण
  • खामेनेई की मौत पर कश्मीर में उबाल, कर्फ्यू जैसे हालात, स्कूल-कॉलेज बंद
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.