बुधवार, जुलाई 16, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th जुलाई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गंगोत्री – यमुनोत्री धामों में सुरक्षा कार्यों के लिए 2720.20 लाख रूपये की धनराशि की कार्य योजनाओं का अनुमोदन, डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने दी जानकारी

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 19, 2025 6:25 अपराह्न
उत्तरकाशी : राज्य कार्यकारिणी समिति के द्वारा गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में सुरक्षा कार्यों के लिए रू. 2720.20 लाख की लागत की कार्य योजनाओं का अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है। इसके साथ ही वरूणावत पर्वत के निचले हिस्से में भूस्खलन से सुरक्षा के लिए प्रस्तावित कार्यों हेतु भी रू. 499.92 लाख की लागत की योजना और बगोरी में तटबंध निर्माण हेतु रू. 57.20 लाख की लागत की योजनाएं भी राज्य कार्यकारिणी समिति द्वारा अनुमोदित कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में पिछले मानसून काल में अतिवृष्टि के कारण नदियों में कटाव होने एवं मलवा आने के कारण काफी नुकसान हुआ था। जिसे देखते हुए प्रभावित जगहों पर आपदा प्रबंधन की मदों में सुरक्षा कार्य किए जाने के लिए जिला स्तर से अनेक प्रस्ताव शासन को स्वीकृति के लिए भेजे गए थे। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया है कि मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में संपन्न राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक में जिले के प्रस्तावों पर विचार कर अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है। आपदा न्यूनीकरण से जुड़ी इन सभी योजनाओं के लिए जल्द ही वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक में मुख्यतः गंगोत्री एंव यमनोत्री धाम के सुरक्षा कार्यों को प्राथमिकता से विचार किया गया। बैठक में यमुनोत्री धाम में मंदिर एवं जानकी चट्टी में श्री राम मंदिर से अखोली पुल तक यमुना नदी के दोनां तरफ बाढ सुरक्षा कार्यों हेतु रू. 1956.85 लाख की योजना को स्वीकृति प्रदान की गयी है। राज्य कार्यकारिणी समिति द्वारा गंगोत्री धाम में स्थित आ़श्रम, धर्मशाला भवनों एव मंदिर परिसर की सुरक्षात्मक कार्य-योजना हेतु प्रस्तावित रू. 402.50 लाख की कार्ययोजना के साथ ही स्टील गार्डर पुल के डाउनस्ट्रीम में भागीरथी नदी के दायें तट पर स्थित भवनों के सुरक्षात्मक कार्य के लिए प्रस्तावित रू. 143.61 लाख की लागत की योजना अनुमोदित की गई है। गंगोत्री धाम में भागीरथी नदी के बांयें तट पर आचार्य कुटीर एवं दांयें तट पर हंस गुफा के निकट सुरक्षात्मक कार्यो हेतु भी रू. 216.84 लाख की लागत की योजना को स्वीकृति मिली है।
जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि उत्तरकाशी में वरूणावत पर्वत की नीचे की ओर मस्जिद मोहल्ला से जल निगम कार्यालय गुफियारा तक भूस्खलन भाग में रॉक फॉल बैरियर का सुदृढीकरण-विस्तारीकरण-पुनर्स्थापना कार्य एवं भूस्खलन वाले भाग के नीचे आधुनिक गैबियन चैकडेम का कार्य प्रस्तावित किया गया है। जिसके लिए रू. 499.92 लाख की लागत की योजना प्रस्ताव को उक्त बैठक में अनुमोदित कर दिया गया है। इसके साथ ही विकासखण्ड भटवाड़ी ग्राम बगोरी (हर्षिल) में भागीरथी नदी के दाहिने तट पर नदी के कटाव से सुरक्षा हेतु तटबंध निर्माण के लिए रू. 57.32 लाख की योजना के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी है। जिले में गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में चारधाम यात्रा के सुरक्षित संचालन और भूस्खलन से सुरक्षा के लिहाज से यह सभी कार्य काफी महत्वपूर्ण है। आसन्न चारधाम यात्रा के दृष्टिगत प्रशासन के द्वारा इन कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति प्राप्त होते ही कार्य शुरू कराए जाने की तैयारी की जा रही है।

हाल के पोस्ट

  • बिना वक्त गंवाये डीएम सविन बंसल ने राजू को सारथी वाहन से भेजा बर्न स्पेशलिस्ट helping hand हॉस्पिटल, Dr Kush से की बात
  • कोटद्वार में वन दरोगा की संदिग्ध मौत, सरकारी आवास पर मिले बेसुध
  • कोटद्वार : दो बच्चों को सांप ने डंसा, एक की हालत नाजुक, बरसात में रहे सावधान
  • उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, गदेरे में नहाते वक्त बहे 05 किशोर, दो की दर्दनाक मौत
  • उत्तराखंड में मौसम विभाग का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी
  • बीएड की फर्जी डिग्री से सरकारी नौकरी पाने वाले शिक्षक को 05 साल की कठोर कैद की सजा
  • नीति आयोग की मानव पूँजी से संबंधित क्रांति
  • नीलकंठ कांवड़ मेला क्षेत्र में पौड़ी पुलिस की पैनी नजर : लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में खाद्य व पेय पदार्थ विक्रेताओं का सत्यापन और गुणवत्ता जांच जारी
  • मंगलौर पुलिस ने बिछड़े 10 वर्षीय भोले को माता-पिता से मिलाया, गमजदा परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
  • मंगलौर : पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी घटना होने से टली, आक्रोशित कांवड़ियों को पुलिस ने सूझबूझ से किया शांत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.