शुक्रवार, मार्च 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गैरसैण : कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा के गेट पर दिया धरना

शेयर करें !
posted on : मार्च 14, 2023 12:09 पूर्वाह्न

 

भराडीसैण (चमोली)। सोमवार को बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों समेत कार्यकर्ताओं ने सड़क से लेकर सदन तक सरकार को मंहगाई, जोशीमठ आपदा मामले, पेपर लीक मामले, अंकिता हत्याकांड, बेराजगारी, गीष्मकालीन राजधानी, गैरसैंण जिला समेत अनेक मुद्दों पर सरकार को घेरने का प्रयास किया। इसके लिए उन्होंने बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण से पूर्व  कांग्रेस विधायकों ने विधान सभा भवन की सीढ़ियों पर बैठकर धरना दिया। धरने पर बैठे कांग्रेस विधायकों को  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने तथा सदन में राज्यपाल के पहुंचने से पूर्व तक नारेबाजी करते रहे और फिर सदन में चले गए।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक सत्र प्रारंभ होने से पूर्व सरकार के विरोध में नारेबाजी के बीच विधानसभा के गेट तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंनें जोरदार नारेबाजी और सरकार पर जमकर हमला बोला, कांग्रेस विधायकों ने हाथों तख्तियां लेकर सरकार पर हर मोर्चे पर विफल रहने के नारे लगाये। कांग्रेसी विधायकों का कहना था कि सरकार जोशीमठ आपदा में पुनर्वास और मुआवजे को लेकर पूरी तरह फेल हो गई है। प्रदेश में भर्ती परीक्षा के हर पेपर लीक हो रहे हैं इसमें भाजपा नेताओं का नाम शामिल हुए हैं, लिहाजा भर्ती परीक्षा घोाटाले की जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की देखरेख में सीबीआई से करानी चाहिए लेकिन सकरार सीबीआई जांच से भाग रही है। गरीब जनता मंहगाई के बोझ तले दब गई, रसोई गैस के दाम आसमान छूने लगे है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। ऐसे में सरकार को नैतिकता के आधार पर सत्ता में बने रहने का हक नहीं है।

मांगों को लेकर कांग्रेसी विधायकों ने जमकर सरकार के विरोध में नारेबाजी की सदन के अंदर जा रहे मुख्यमंत्री जब अभिभाषण के लिए राज्यपाल को लेने बाहर आए तो इस दौरान उन्होंने कांग्रेसी विधायकों को सदन में शामिल होने का अनुरोध किया। विधायक इन मांगों को लेकर सरकार को निशाने पर लेते रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ नारेजबारी की। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह,  धारचूला विधायक हरीश धामी, हरिद्धार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत, खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, सहित कांग्रेस के अन्य विधायक मौजूद थे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने किडनी हेल्थ के बारे में बढ़ाई जागरूकता
  • डीएम सविन बसंल की जनमानस से अपील – अफवाहों में आकर पैनिक न करें, गैस से सम्बन्धित शिकायत कन्ट्रोलरूम में कराएं दर्ज
  • एलपीजी गैस अवैध संग्रहण, कालाबाजारी पर अब सीधे जेल; डीएम सविन बसंल ने दिए निर्देश
  • उक्रांद का ऐलान : गैरसैण स्थाई राजधानी घोषित करो, वरना सत्र से नहीं लौटने देंगे विधायकों को
  • डीजीपी ने भराड़ीसैण में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का जाना हालचाल
  • उठो जागो वन विभाग, जंगलों को आग से बचाओ
  • क्रान्तिकारी पत्रकार अमर लोकतंत्र सेनानी नरेन्द्र उनियाल की 75 वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन
  • सिमली में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने विधायकों को रोका, गिरफ्तार
  • बजट सत्र के चलते गोपेश्वर में छाई वीरानी
  • एसएसबी फायरिंग रेंज के पास जंगल में लगी आग, फायर सर्विस टीम की त्वरित कार्यवाही से समय रहते बड़ा हादसा टला
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.