शनिवार, मई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन को लाने व ले जाने में बरती जाए पूर्ण सावधानी – जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल

शेयर करें !
posted on : मार्च 20, 2024 4:00 पूर्वाह्न

बागेश्वर : लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष, पारदर्शिता व शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही प्रशिक्षण के प्रथम चरण के पहले दिन 510 पीठासीन अधिकारियों को मतदान एवं ईवीएम वीवीपैट का बीडी पांडे डिग्री कॉलेज प्रेक्षागृह में प्रशिक्षण दिया गया। मंगलवार को प्रशिक्षण में मौजूद जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट व पीठासीन अधिकारियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने कहा कि लोकतंत्र की नींव रखने में पीठासीन व मतदान अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में निर्वाचन अति महत्वपूर्ण कार्य है निर्वाचन प्रक्रिया को शान्तिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। सभी मतदान कार्मिक निष्पक्षतापूर्वक निर्वाचन सम्पन्न कराएं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि क्षम्य नहीं होती है, इस हेतु ईवीएम वीवीपैट के प्रशिक्षण में जो भी जानकारी दी जा रही है उनको भलीभांति सीख लें। प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारियों को पूरी गंभीरता से लें तथा जो भी शंका हो उसका अवश्य समाधान कर लें, ताकि निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक आर्दश आचार संहिता का पूर्ण पालन करें तथा मतदान पार्टियां मतदेय स्थल तक पंहुचने की तत्काल सूचना सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को देंगे। मतदान पार्टियां किसी भी प्रकार का अतिथ्य स्वीकार नहीं करेंगे व मतदेय स्थल में ही अनिवार्य रूप से रात्रि विश्राम करेंगे। उन्होंने कहा कि मॉक – पोल अनिवार्य रूप से कराना हैं व मॉक पोल कराकर निर्धारित समय पर मतदान प्रारम्भ कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा मतदान प्रारम्भ होने की सूचना तत्काल अपने सेक्टर एवं जोनल के साथ ही सहायक रिटर्निंग आफिसर को देंगे व प्रति दो घण्टें मतदान की सूचना भी अनिवार्य रूप से देगें।

उन्होंने कहा कि जहां मोबाईल की क्लियर कनेक्टिविटी के कारण बात नहीं हो पाती है वहां के मतदान पार्टियां एसएमएस के द्वारा उपरोक्त सूचनाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि ईवीएम वीवीपैट मशीन को लाने व ले जाने में पूर्ण सावधानी बरती जाए। उन्होंने कहा कि मतदेय स्थल के 100 मीटर की परिधि में प्रचार-प्रसार की साम्रगी कतई न लगने दी जाए व मतदाताओं के फोटो पहचान पत्र के साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य अन्य दस्तावेजों का सावधानी से परीक्षण कर नामावलियों से मिलाकर मतदान कराएं। ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न हो। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इस बार 12 महिला पोलिंग बूथ भी बनाएं गए है, जिसमें महिला कार्मिंक ही तैनात रहेगी। प्रशिक्षण में उपजिलाधिकारी मोनिका, अनुराग आर्या, नोडल अधिकारी प्रशिक्षण जीएस सौन, दीप जोशी, नोडल अधिकारी दिव्यांग मतदाता हेम तिवारी, तहसीलदार दलीप सिंह, निशा रानी समेत प्रशिक्षण ले रहे जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट व पीठासीन अधिकारी मौजूद रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुंबई में 1,745 करोड़ की कोकीन बरामद, अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़
  • कोटद्वार : छात्राओं को दी गई सुरक्षा और डिजिटल जागरूकता की जानकारी
  • राशनकार्ड सत्यापन अभियान प्रारम्भ, अपात्र धारकों पर होगी कार्रवाई
  • घंटाघर में श्रमिक सम्मान कार्यक्रम, महिला श्रमिकों को सूट और पुरुषों को गमछा भेंट
  • केदारनाथ धाम पहुंचे गौतम अदाणी, बाबा केदार के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
  • वृद्धावस्था पेंशन से लेकर फ्री मोतियाबिंद सर्जरी तक, जानें CM की बड़ी बातें
  • मौसम के दिखे तीखे तेवर, कभी भारी गर्मी फिर अचानक भारी बारिश
  • घर और बाहर दोनों मोर्चों पर सक्रिय महिलाएं, काम का बोझ अब भी तीन गुना, पुरुष केवल इतने मिनट करते हैं काम
  • पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत, जांच में सहयोग की शर्त
  • उत्तराखण्ड का चारधाम यात्रा मॉनिटरिंग मॉडल बना मिसाल, हिमाचल प्रदेश के अधिकारी ने किया निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.