शनिवार, मई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कण्वघाटी में धूमधाम से मनाया फूलदेई

शेयर करें !
posted on : मार्च 14, 2024 5:12 अपराह्न
 
कोटद्वार। फूलदेई का पर्व अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कण्वघाटी में प्रधानाचार्य रमाकांत कुकरेती सौजन्य से बड़े धूमधाम से मनाया गया। इसमें विद्यालय के छात्र एवं शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कुकरेती ने लोकपर्व के विषय में बोलते हुए कहा कि फूलदेई पर्व उत्तराखंड का एक लोक पर्व है, उत्तराखंड में इस त्यौहार की काफी मान्यता है, इस त्यौहार को फुल संक्रांति भी कहते हैं, जिसका संबंध प्रकृति से है इस समय चारों ओर छाई हरियाली और नए-नए प्रकार के खिले हुए प्रकृति की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं, हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र महीने से नव वर्ष होता है, और नव वर्ष के स्वागत के लिए खेतों में सरसों खिलने लगते हैं और पेड़ों में फूल आने लगते हैं उत्तराखंड में चैत्र मास की संक्रांति अर्थात पहले दिन से ही बसंत आगमन की खुशी में फूलों का त्योहार फूलदेई मनाया जाता है , जोकि वसंत ऋतु की स्वागत का प्रतीक है ।
चैत्र के महीने में उत्तराखंड की जंगलों में कई प्रकार के फूल खिलते हैं ये फूल इतने मनमोहक और सुंदर होते हैं। जिनका वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता है । इस फूल पर्व में नन्हे -मुन्ने बच्चे प्रातः सूर्योदय के साथ-साथ घर-घर की देहली पर रंग बिरंगी फूल को चढ़ाते हुए, घर की खुशहाली सुख शांति की कामना के गीत गाते हैं अर्थात इसका मतलब है कि हमारा समाज फूलों के साथ नए साल की शुरुआत करें, इसके लिए बच्चों को परिवार के लोग गुड़, चावल पैसे देते हैं, ज्योतिषियों के मुताबिक यह पर पर्वतीय परंपरा में बेटियों की पूजा समृद्धि का प्रतीक होने के साथ ही रोग निवारण औषधि संरक्षण के दिवस के रूप में भी मनाया जाता है फूलदेई पर्व के दिन एक मुख्य प्रकार का व्यंजन मनाया जाता है जिसे सयेई कहा जाता है और बहुत घरों में नये नये पकवान भी बनाये जाते है, ऐसी भी मान्यता है कि इस दिन बच्चों को बासी भोजन नहीं दिया जाता है।
यह पर्व लोक कल्याण का पर्व है। सबसे पहले बच्चे फूलों की देवी गोघा माता की पूजा करते हैं, उसके बाद देहली में फूल डालते हुए फूलदेई  पर्व के बच्चे गीत गाते हैं। फूलदेई छम्मा देई, दैणी द्वार, भर भकार, ये देहली से  बारंबार नमस्कार, फूले द्वार – फूल देवी छम्मा देई । इस अवसर पर राकेश मोहन ध्यानी, उमेश चन्द्र, कविता बिष्ट रावत, अनुराधा जोशी ने बच्चों को सम्बोधित किया।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुंबई में 1,745 करोड़ की कोकीन बरामद, अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़
  • कोटद्वार : छात्राओं को दी गई सुरक्षा और डिजिटल जागरूकता की जानकारी
  • राशनकार्ड सत्यापन अभियान प्रारम्भ, अपात्र धारकों पर होगी कार्रवाई
  • घंटाघर में श्रमिक सम्मान कार्यक्रम, महिला श्रमिकों को सूट और पुरुषों को गमछा भेंट
  • केदारनाथ धाम पहुंचे गौतम अदाणी, बाबा केदार के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
  • वृद्धावस्था पेंशन से लेकर फ्री मोतियाबिंद सर्जरी तक, जानें CM की बड़ी बातें
  • मौसम के दिखे तीखे तेवर, कभी भारी गर्मी फिर अचानक भारी बारिश
  • घर और बाहर दोनों मोर्चों पर सक्रिय महिलाएं, काम का बोझ अब भी तीन गुना, पुरुष केवल इतने मिनट करते हैं काम
  • पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत, जांच में सहयोग की शर्त
  • उत्तराखण्ड का चारधाम यात्रा मॉनिटरिंग मॉडल बना मिसाल, हिमाचल प्रदेश के अधिकारी ने किया निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.