शुक्रवार, अप्रैल 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रसोई की चौखट से लाखों के कारोबार तक : ग्रामोत्थान परियोजना से पौड़ी की गायत्री पटवाल बनी महिला सशक्तिकरण की मिसाल!

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 11, 2025 4:27 अपराह्न
  • ग्रामोत्थान परियोजना से संवर गयी गायत्री पटवाल की जिंदगी
  • चुनौतियों को बनाया अवसर, टैंट-कैटरिंग व्यवसाय से कमा रही हर माह 30 से 40 हजार रुपए
  • विकासखंड कल्जीखाल के घंडियाल गांव की हैं गायत्री पटवाल

पौड़ी : पौड़ी जनपद के विकासखंड कल्जीखाल के ग्राम घंडियाल की गायत्री पटवाल आज क्षेत्र की सफल उद्यमी महिला के रूप में जानी जाती हैं। कभी घर-गृहस्थी और खेती तक सीमित रही गायत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में संचालित ग्रामोत्थान परियोजना के सहयोग से अपनी आर्थिक स्थिति सुधारी और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गयीं।

पौड़ी जिले के विकासखण्ड कल्जीखाल के ग्राम घंडियाल की निवासी गायत्री पटवाल राजराजेश्वरी समूह की सदस्य हैं, जो बुरांश स्वायत्त सहकारिता से जुड़ा है। अगस्त 2024 में इस सहकारिता को ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत अंगीकृत किया गया। गायत्री पहले घर के कार्य और खेती तक ही सीमित थी। उनके पास एक गाय थी और वे कृषि कार्य के साथ परिवार का भरण-पोषण करती थी। वर्ष 2023 में उन्होंने टैंट एवं कैटरिंग व्यवसाय शुरू किया, लेकिन सीमित संसाधनों के चलते बड़ा विस्तार नहीं कर पा रही थी।

ग्रामोत्थान परियोजना के तहत गायत्री का चयन व्यक्तिगत उद्यम सर्वेक्षण में हुआ। परियोजना टीम द्वारा भौतिक सत्यापन के बाद उन्हें 75 हजार की परियोजना सहायता राशि प्रदान की गयी। इसके साथ 01 लाख का बैंक ऋण और 3 लाख 18 हजार 350 का स्वयं का अंशदान जोड़कर उनके उद्यम की कुल लागत 4 लाख 93 हजार 350 हुई।

गायत्री पटवाल बताती हैं कि अब उनके टैंट एवं कैटरिंग व्यवसाय से हर माह करीब  1 लाख की आय होती है, जिसमें से 30 से 40 हजार का शुद्ध लाभ अर्जित होता है। इससे उनका परिवार अब आत्मनिर्भर हो चुका है। गायत्री बताती हैं कि पहले आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर थी। ग्रामोत्थान परियोजना ने मुझे आगे बढ़ने का अवसर दिया। अब मेरा कारोबार अच्छा चल रहा है और मैं अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही हूं। इसके लिए वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जिला प्रशासन और ग्रामोत्थान परियोजना टीम का हृदय से धन्यवाद करती हैं।

ग्रामोत्थान परियोजना प्रबंधक कुलदीप बिष्ट ने बताया कि शुरुआती दिनों में गायत्री को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 5 लाख का टेंट सामग्री तो खरीद ली, पर ग्राहकी कम होने से व्यापार ठप पड़ने लगा। समय-समय पर ग्रामोत्थान परियोजना द्वारा दिए गए प्रशिक्षण और सीएलएफ की महिलाओं के सहयोग से उन्होंने अपने व्यवसाय का प्रचार-प्रसार किया। धीरे-धीरे बुकिंग बढ़ने लगी और व्यापार ने रफ्तार पकड़ ली।

उन्होंने बताया कि गायत्री पटवाल जैसी महिलाओं की सफलता ही परियोजना का वास्तविक उद्देश्य है। बताया कि हमारा लक्ष्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर हों। गायत्री आज अपने क्षेत्र की रोल मॉडल हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जनगणना कार्य में लापरवाही पर सख्ती : मसूरी के ओक ग्रोव स्कूल के प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस, दर्ज हो सकता हैं मुकदमा
  • कोटद्वार नगर निगम द्वारा स्वच्छता सेवा अभियान का आयोजन, महापौर ने स्वच्छ व विकसित कोटद्वार का दिलाया संकल्प
  • चारधाम यात्रा 2026 : गैस संकट और बर्फबारी के बीच सरकार की दोहरी परीक्षा
  • प्रशासन से वार्ता के बाद एनटीपीसी परियोजना पर नौ दिनों से जारी गतिरोध खत्म
  • पाबौ में किसान दिवस का हुआ आयोजन, किसानों ने रखे अपने सुझाव
  • चारधाम यात्रा को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए मुख्य सचिव की उच्चस्तरीय बैठक, विभागों को दिए निर्देश
  • केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवा बुकिंग 11 अप्रैल से होगी शुरू
  • नैनीताल हाईकोर्ट में NIM अनियमितता मामले पर सुनवाई, केंद्र-राज्य सरकार से मांगा जवाब
  • उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर सतर्कता का बड़ा प्रहार, दो अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • पौड़ी गढ़वाल : रेस्टोरेंट संचालक को ब्लैकमेल करने व धमकी देकर वसूली करने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.