रविवार, मार्च 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

खेती से कारोबार तक : मालदेवता की रेखा चौहान बनीं आत्मनिर्भर की पहचान

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 18, 2025 2:41 अपराह्न
  • स्वयं आगे बढ़ी, दूसरों को भी आगे बढ़ाया, रेखा चौहान की प्रेरक पहल
  • खेती संग कारोबार भी, कॉस्मेटिक दुकान से 20-25 हजार की मासिक आय
देहरादून : राजधानी देहरादून के विकासखंड रायपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मालदेवता की रेखा चौहान ने यह साबित कर दिया है कि यदि हौसला, कौशल और सही मार्गदर्शन मिले तो महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रहतीं। खेती के साथ आधुनिक युग के अवसरों को अपनाकर रेखा चौहान आज न केवल आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन गई हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर रेखा चौहान ने अपने जीवन को नई दिशा दी। उन्होंने खेती से अपने पारंपरिक जुड़ाव को बनाए रखते हुए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की योजनाओं का लाभ उठाया और “प्रज्ञा ब्यूटी पार्लर, कॉस्मेटिक एवं गिफ्ट शॉप” की शुरुआत की।
रेखा चौहान की यह पहल केवल स्वरोजगार तक सीमित नहीं रही। उन्होंने अपने साथ गांव की एक अन्य महिला को भी रोजगार प्रदान किया है, जिससे वे अब जॉब सीकर से जॉब गिवर की भूमिका में आ चुकी हैं। उनका यह कदम ग्रामीण क्षेत्र में महिला उद्यमिता और रोजगार सृजन का सशक्त उदाहरण है। रेखा का कहना है कि सरकारी योजनाओं, स्वयं सहायता समूहों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों ने उन्हें आत्मविश्वास और आर्थिक मजबूती दी। आज वे अपने परिवार की आय में योगदान देने के साथ-साथ अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से रेखा को ब्यूटी पार्लर व कॉस्मेटिक की दुकान के लिए प्रगति स्वयं सहायता समूह के माध्यम से 2024-25 में प्रत्येक वर्ष एक लाख का बैंक ऋण प्राप्त किया। वर्ष 2025 में रेखा को कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड (सीआईएफ) से 50 हज़ार की सहायता मिली। इससे रेखा ने अपने सपने को हकीकत में बदला है। आज रेखा ब्यूटी पार्लर कॉस्मेटिक की दुकान से प्रतिमाह 20-25 हज़ार की आय कमा रही है और त्यौहारों के सीजन में 25-30 हजार प्रतिमाह कमा लेती है। उन्होंने कॉस्मेटिक की दुकान में पार्ट टाइम के लिए एक महिला को भी जॉब भी दी है।
जिला मिशन प्रबंधक सोनम गुप्ता ने बताया बताया की रेखा चौहान हमारे प्रगति स्वयं सहायता समूह की महिला है। जिन्होंने पिछले वर्ष से ही कॉस्मेटिक और गिफ्ट शॉप की दुकान का संचालन शुरू किया है। उन्होंने बताया कि रेखा खेती के साथ कॉस्मेटिक की दुकान से 25 से 30 रुपए की आय अर्जित कर अपने आप को सशक्त बनाया है। साथ ही लखपति दीदी की दौड़ में भी अग्रसर है।
 

 

1 of 4
- +

1.

2.

3.

4.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री झण्डे जी पर दर्शन मनौतियों के लिए अब लगा तांता, देहरादून व आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में माथा टेकने पहुंच रहे श्रद्धालु, अब नगरवासी बढ़ा रहे श्री झण्डे जी महोत्सव की रौनक
  • वनाग्नि रोकथाम को गढ़वाल वन प्रभाग की व्यापक तैयारी, 42 क्रू स्टेशनों पर 123 फायर वॉचर तैनात
  • एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर डीएम मयूर दीक्षित की सख्ती, कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
  • फूलदेई पर्व पर बच्चों की किलकारियों से गूंजा जिलाधिकारी आवास, रंग-बिरंगे फूलों और लोकगीतों से महका माहौल, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने बच्चों को दिए उपहार
  • व्लॉगर ज्योति अधिकारी ने फेसबुक लाइव पर दी खुदकुशी की धमकी, जंगल से बेहोश मिलीं, अस्पताल में भर्ती
  • सेना की बड़ी सफलता : घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद
  • पश्चिम एशिया संकट में UAE एयरस्पेस पर सख्त पाबंदी, दर्जनों फ्लाइट्स रद्द, टाइमिंग बदली
  • उत्तराखंड : मौसम ने ली करवट, पहाड़ों से मैदानों तक छाए बादल, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
  • कोटद्वार में बनेगा एबीसी सेंटर, आवारा कुत्तों की समस्या से मिलेगी राहत, उत्तराखंड शासन ने जारी की एक करोड़ रुपये की पहली किस्त, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के प्रयासों से परियोजना को मिली गति
  • पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की आज होगी घोषणा!
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.