रविवार, अप्रैल 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दयालपुरी कुष्ठ आश्रम में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

शेयर करें !
posted on : मई 14, 2022 4:58 अपराह्न

हरिद्वार : शुक्रवार को कुष्ठ रोगियों के उपचार एवं उनके बच्चों की शिक्षा-दीक्षा के लिए विगत 25 वर्षों से समर्पित सामाजिक संस्था समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा चंडी घाट स्थित दयालपुरी कुष्ठ आश्रम में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्राचीन अवधूत आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश जी महाराज एवं बाबा बलराम दास हठयोगी जी महाराज ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में चंडी घाट स्थित दयालपुरी, चंद्र शेखर आजाद, चिदानंद, केशव कुष्ठ आश्रमों में निवास कर रहे कुष्ठ रोगी भाई-बहनों एवं उनके परिवारजनों की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच जैसे बीपी, शुगर, रक्त जांच इत्यादि की गई । कुष्ठ रोगियों के घावों की मरहम -पट्टी, लघु शल्य चिकित्सा एवं प्लास्टर थैरेपी भी दी गई।‌

विशेषज्ञ चिकित्सकों के परामर्शानुसार उन्हें दवाएं-इंजेक्शन इत्यादि उपलब्ध कराए गए। निजी स्वच्छता की दृष्टि से महिलाओं को सैनेटरी पैड एवं दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार उपकरण जैसे बैसाखी, छड़ी, वॉकर इत्यादि भी वितरित किए गए। शिविर में समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक रवि प्रकाश ने उपस्थित अतिथियों एवं कुष्ठ रोगियों को ट्रस्ट के सेवा कार्यों एवं भावी योजनाओं के बारे में अवगत कराया। समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट के राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण गुंजन ने कुष्ठ रोगियों के प्रति समाज के दृष्टिकोंण को बदलने की दिशा में कार्य करने पर बल देते हुए संस्था के सेवा कार्यों में जुड़ने का आह्वान किया।

महामंडलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश ने ट्रस्ट के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए दीन दुखियों की सेवा को ईश्वर की भक्ति बताया एवं ट्रस्ट के सेवा कार्यों में यथासंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। चिकित्सीय दल में डॉ. रश्मि, संतोष रानी, सुशील कुमार, अशोक कुमार, प्रियांशु शुक्ला, नंद किशोर, अविनाश कुमार उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उद्योग मित्रों की समस्याओं को शीघ्रता से किया जाए निस्तारण – सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र
  • चारधाम यात्रा से पहले मंडलायुक्त विनय शंकर पांडे व आईजी राजीव स्वरूप ने हर की पैड़ी पर किया गंगा पूजन
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, गैंग लीडर समेत तीन गिरफ्तार
  • देहरादून में हुई फ्लिपकार्ट मिनट्स की लॉन्चिंग, तेज डिलीवरी और रोजगार के नए अवसरों के साथ स्थानीय सेलर्स और किसानों के विकास को मिलेगी गति
  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम, महिला सशक्तिकरण की दिशा में युगांतकारी कदम – सीएम धामी
  • चारधाम यात्रा से पहले एक्शन मोड में प्रशासन, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने स्थलीय निरीक्षण कर परखी हर व्यवस्था, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • आईएमस यूनिसन विश्वविद्यालय में चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन
  • ग्रामोत्थान परियोजना बनी ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का आधार, दुग्ध उत्पादन और विपणन से महिलाओं को घर बैठे बेहतर आय
  • दून इंटरनेशनल स्कूल ने रचा नया इतिहास, सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट
  • चारधाम यात्रा : सुबह चार से रात दस बजे तक ही यात्री वाहन संचालन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.