कोटद्वार । वर्तमान में देश में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है साथ ही अब बर्ड फ्लू का डर भी सताने लगा है । पड़ोसी राज्य हिमाचल में बर्ड फ्लू होने के चलते उत्तराखंड राज्य में भी अलर्ट जारी किया गया है वही शुक्रवार को नगर निगम कोटद्वार के देवी रोड स्थित मच्छी बाजार में चार कोवे मृत पाए गए हैं जिससे कोटद्वार शहर में हड़कंप मच गया है । डर है कि कहीं अन्य शहरों की तरह कोटद्वार में भी कौवों की मौत का कारण बर्ड फ्लू का वायरस न हो। मृत कौवों की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पशु पालन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच पर कौवों के शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद उनके सैंपल जांच के लिए भोपाल मध्य प्रदेश भेजे जायेगें ।
पशु चिकित्साधिकारी कोटद्वार डॉ. बीएम गुप्ता ने बताया कि मछली मार्केट के पास नाले में तीन कौवों के मरे होने की सूचना मिली। जिस पर कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। साथ ही इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन और वन विभाग को दी गई। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि कौवों की मौत किस कारण से हुई है। वैसे तो बर्ड फ्लू वायरस का मनुष्य में फैलने की बहुत ही कम संभावना है। उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा ने बताया कि वार्ड नंबर 16 सिताबपुर में कौवा प्रजाति के चार पक्षी मृत पाये गये है। पशुपालन, वन विभाग और राजस्व विभाग को निर्देशित किया गया है । गाइड लाइन के अनुसार पक्षी के शव को सील करके भोपाल मध्य प्रदेश स्थित लैब में भेजने की आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पायेगा ।





Discussion about this post