सोमवार, जुलाई 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गृह मंत्री अमित शाह के बेटे बनकर मणिपुर विधायकों से मांगे चार करोड़, उत्तराखंड से तीन गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : मार्च 12, 2025 5:51 अपराह्न

देहरादून : मणिपुर पुलिस ने तीन युवकों को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है, जिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह बनकर मणिपुर के विधायकों को फोन करने और मुख्यमंत्री पद के बदले 4 करोड़ रुपये मांगने का आरोप है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को इंफाल लाया गया है, जहां उनसे पूछताछ जारी है।

क्या है पूरा मामला?

बीते महीने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया। इस राजनीतिक अस्थिरता के बीच कई विधायकों को फोन कॉल आए, जिनमें फोन करने वाले ने खुद को अमित शाह का बेटा जय शाह बताया और सीएम बनाने के बदले 4 करोड़ रुपये की मांग की।

आरोपियों से पूछताछ जारी

विधायकों को फोन पर हुई इस संदिग्ध बातचीत पर शक हुआ और उन्होंने पुलिस से शिकायत की। जांच के दौरान पता चला कि यह एक संगठित ठगी का मामला है। मणिपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उत्तराखंड से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और उन्हें इंफाल लाया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इस मामले में और लोग शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

  1. उवैश अहमद – निवासी निधौरी कलां, उत्तर प्रदेश
  2. गौरव नाथ – निवासी गाजीपुर, दिल्ली
  3. प्रियांशु पंत – उत्तराखंड निवासी

मणिपुर में उग्रवादी संगठनों पर कार्रवाई

इस बीच, मणिपुर पुलिस ने दो प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के 10 सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रतिबंधित संगठन कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (KCP) के एक अस्थायी कैंप से 7 लोगों को इंफाल पश्चिम जिले के तेरा उराक इलाके से पकड़ा गया। इनके पास से हथियार और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियों में जुटा प्रशासन
  • कर्णप्रयाग-नैनीताल हाइवे पर क्षतिग्रस्त काजवे हादसों को देता न्यौता
  • पौड़ी गढ़वाल : जनता मिलन में 34 शिकायतों पर सुनवाई, अधिकांश का मौके पर हुआ निस्तारण
  • सुयालकोट भूस्खलन का हो स्थायी समाधान
  • राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने वित्त सचिव रणवीर सिंह चौहान से की शिष्टाचार भेंट
  • संस्कृत शिक्षा को नई दिशा देने की पहल, सचिव दीपक कुमार ने FTII और BORI में सहयोग की संभावनाएं तलाशीं
  • सफलता का आधार केवल अंक नहीं, चरित्र और संस्कार भी जरूरी – डीजी सूचना बंशीधर तिवारी
  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
  • प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने की चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा, दिए निर्देश
  • दिव्यांगजनों को मिली कानूनी संरक्षकता की राह, 12 मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.